Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टीवी और जी न्यूज के अच्छे दिन आ गए, टीआरपी में एक हुआ नंबर वन, दूसरा दो नंबर पर

नरेंद्र मोदी की सरकार आते ही अच्छे दिन भले किसी के आए हों या न आए हों, इंडिया टीवी और जी न्यूज के तो आ ही गए. दिन रात मोदी भक्ति में लीन इन न्यूज चैनलों की टीआरपी ने इन्हें क्रमश: नंबर एक और नंबर दो का पायदान दिला ही दिया. पिछले कई हफ्तों से ये दोनों चैनल नंबर एक या दो पर हैं. आजतक जो हमेशा नंबर वन होने का दावा करता रहता है, इन दिनों नंबर तीन पर सांसें ले रहा है. आजतक के लिए ये बहुत बड़ा झटका है.

वैसे भी आजतक न्यूज चैनल पर अब ऐसा कुछ नहीं आता जिसे दर्शक दूसरे न्यूज चैनलों पर नहीं देख सकते. इस चैनल को अब मंथन करने की जरूरत है. आजतक न तो मोदी भक्ति ठीक से कर पा रहा है और न ही केंद्र सरकार की कुनीतियों का ठीक से पर्दाफाश करके देश के जनमानस का दिल-दिमाग ही जीत पा रहा है. माया मिली न राम वाली हालत हो गई है इस चैनल की. एबीपी न्यूज चौथे स्थान पर है. न्यूज नेशन पांचवें स्थान पर काबिज है. इंडिया न्यूज को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है. देखें 40वें हफ्ते की टीआरपी:

BARC; WK 40 HSM,CS 15+ YRS, 06:00 TO 24HRS, SHARE%
INDIA TV-14.4 up .2
ZEE NEWS-14.2 dn .6
AAJTAK-13.2dn 1.6
ABPNEWS -12.4 up .3
NEWS NATION-10.1 up .6
IBN7-8.5 dn .4
INDIA NEWS-8.0 up.7
NEWS24-7.2 up.6
TEZ-6.4 up .2
NDTV-4.3 up.3
DD-1.4 dn .3

इसके पहले वाले हफ्ते की टीआरपी जानने के लिए नीचे दिए गए शीर्षकों पर क्लिक करें>>

जी न्यूज और आजतक दोनों बने नंबर वन, आईबीएन7 ने इंडिया न्यूज और न्यूज24 दोनों को पछाड़ा

xxx

इंडिया टीवी, एबीपी न्यूज, इंडिया न्यूज और न्यूज24 हुए धड़ाम

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन