Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीआरपी वालों ने एनडीटीवी को टॉप 10 से बाहर कर दिया!

41वें हफ्ते की टीआरपी में एनडीटीवी टॉप टेन हिंदी न्यूज चैनल्स की लिस्ट से बाहर हो गया है. उससे ज्यादा टीआरपी डीडी न्यूज और तेज नामक चैनलों की दर्शाई गई है. बार्क के टीआरपी आंकड़े बताते हैं कि एनडीटीवी किसी लायक चैनल नहीं है. लेकिन इसके उलट हकीकत में एनडीटीवी देश के बहुत बड़े तबके का पसंदीदा न्यूज चैनल है. हालांकि ये भी सच है कि एनडीटीवी के लोग टीआरपी के लिए कार्यक्रम नहीं बनाते. वह अपने कार्यक्रम संपादकीय समझ और जन सरोकार को ध्यान में रखकर दिखाते हैं. जबकि दूसरे न्यूज चैनल्स की प्रियारिटी किसी तरह टीआरपी रेस में आने की होती है जिसके लिए वह किसी भी किस्म का न्यूज / नान न्यूज परोसने के लिए तत्पर रहते हैं.

कहने वाले कहते हैं कि पहले टैम और अब बार्क वाले जबरदस्त मैनुपुलेशन करते हैं. कुछ नए न्यूज चैनल अपनी तगड़ी सेटिंग के चलते लगातार अच्छी टीआरपी हासिल करते दिख रहे हैं. जिस टीआरपी मीटर के आधार पर ये बार्क वाले टीआरपी नापते हैं वे मीटर कहां-कहां लगाए जाते हैं, ये किसी को आज तक नहीं पता चला. लेकिन इन्हीं रहस्यमयी टीआरपी मीटर्स के आधार पर टीआरपी के आंकड़े हर हफ्ते जारी कर दिए जाते हैं और इन आंकड़ों के जरिए चैनलों को नंबर वन, नबर टू बनाने का खेल कर दिया जाता है. बाजार के इस टोही उपकरण / समीकरण के आगे बड़े से बड़े विद्वान संपादक नतमस्तक हैं.

देखिए 41वें हफ्ते के आंकड़े…

Weekly Relative Share: Source: BARC, HSM, TG:CS15+,TB:0600Hrs to 2400Hrs, Wk 41

Aaj Tak 16.0 dn 0.6
India TV 14.2 dn 0.1
India News 14.2 up 0.2
ABP News 11.4 dn 0.3
Zee News 11.3 dn 0.8
News 24 10.1 up 0.3
News Nation 9.4 up 0.1
IBN 7 7.1 up 0.5
Tez 2.2 up 0.3
DD News 2.2 up 0.5
NDTV India 2.0 dn 0.1

TG: CSAB Male 22+
Aaj Tak 15.7 dn 0.5
India TV 15.4 up 0.2
ABP News 11.9 dn 0.3
Zee News 11.9 dn 1.5
India News 11.9 up 0.8
News 24 9.5 up 0.2
News Nation 9.1 dn 0.3
IBN 7 7.7 up 0.3
NDTV India 2.6 same
Tez 2.3 up 0.4
DD News 2.1 up 0.7

इसके ठीक पहले के सप्ताहों के टीआरपी आंकड़े जानने के लिए नीचे क्लिक करें :

xxx

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन