Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

विवादों के चलते मीडिया एडवाइज़र पद पर तुषार की नियुक्ति रद्द

भोपाल : कल तुषार की नियुक्ति का पत्र जारी हुआ और आज उनका पत्ता कट गया।

देखें सम्बंधित पत्र और ट्वीट-

इससे पहले उत्तराखंड में cm तीरथ ने दिनेश मानसेरा को अपना मीडिया सलाहकार बनाया और फ़ौरन बाद में उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई।


डाक्टर राकेश पाठक

पीएमओ, संघ और पार्टी के कड़े एतराज़ पर शिवराज बैकफुट पर… शिवराजसिंह के सूचना सलाहकार पद पर सोमवार को नियुक्त तुषार पांचाल की ज्वाइनिंग से पहले ही छुट्टी हो गयी है।

मोदी विरोधी ट्वीट्स पर बवाल मचने पर मप्र सरकार बैकफुट पर आ गयी। फ़ज़ीहत से बचने को तुषार ने ट्वीट करके कहा है कि वे यह दायित्व स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया है कि तुषार के मोदी और हिन्दू विरोधी ट्वीट्स वायरल होने की धमक PMO तक पहुंच गई थी। संघ और भाजपा के लोगों ने भी तुषार की नियुक्ति पर एतराज़ जताया था।

जैसे ही पीएमओ ने शिवराजसिंह से इस बावत जवाब तलब किया तुषार को ज्वानिंग से पहले ही चलता कर दिया गया।

मजे की बात ये है कि सोमवार शाम अपनी नियुक्ति पर ट्विटर पर चहक रहे तुषार को ख़ुद ही ट्वीट करके बताना पड़ा कि मैंने यह तय किया है कि शिवराज सिंह द्वारा दिया गया प्रस्ताव मैं स्वीकार नहीं कर रहा हूँ। इस बारे में अपनी असमर्थता से उन्हें अवगत करवा दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन