Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रामगढ़ में टीवी पत्रकार करा रहा था अपने होटल में देह व्यापार!

झारखंड के रामगढ़ जिले से खबर है कि एक पत्रकार अपने होटल में देह व्यापार का धंधा चला रहा था. होटल पर रामगढ़ डीसी की विशेष टीम ने छापामारा तो यह खुलासा हुआ. रीजनल न्यूज चैनल ‘न्यूज 11’ से ताल्लुक रखने वाले कोयलांचल के पुराने पत्रकार महावीर अग्रवाल के रांची रोड स्थित होटल गणपति पैलेस होटल से तीन युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा गया.

मामला पकड़ में आते ही कमरा नंबर 102, 107 और 108 को सील करते हुए पुलिस अधिकारियों ने मैनेजर विक्की मंडल व एक कर्मी को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी में होटल से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं.  कोयलांचल में होटल, रेस्ट हाउस में बाहर से आने वाले रुकें या न रुकें पर कमरों को देह व्यापार के लिए घंटे के हिसाब से उपलब्ध कराने वाले होटलों की बाढ़ आ चुकी है. उधर पत्रकार के संबंधियों का कहना है कि चुनाव के वक्त पत्रकार ने डीसी के खिलाफ खबरें की थी तो उसी से खार खाए डीसी ने एक टीम बना दी. टीम में बिजली विभाग, बिक्री कर विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों को शामिल किया और छापामारी करवा डाली.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. sanjeev arora

    February 4, 2015 at 12:16 pm

    😮

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन