Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी चैनल के मालिकों के लिए खुशखबरी, विज्ञापन रेट बढ़ा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लोक संपर्क और संचार ब्यूरो (बीओसी) द्वारा निजी टीवी चैनलों के लिए दी जाने वाली विज्ञापन दरों को संशोधित कर दिया. इस निर्णय से टीवी चैनल मालिकों की बल्ले-बल्ले हो गयी है. अखबार मालिकों को पहले ही विज्ञापन दरों में इजाफा करके खुश किया जा चुका है.

टीवी चैनलों के विज्ञापन में संशोधित दरों की घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा गठित एक समीक्षा समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गयी है, जिसने 1 जनवरी, 2019 को अपनी रिपोर्ट पेश कर दी थी.

इस संशोधन से ज्‍यादातर निजी टीवी चैनलों के संबंध में वर्ष 2017 की दरों के मुकाबले विज्ञापन दरों में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि होगी. जबकि, यह वृद्धि कुछ अन्य चैनलों के लिए उनकी पहुंच और टीवी रेटिंग के अनुसार अपेक्षाकृत अधिक हो सकती है. समाचार और गैर-समाचार चैनलों के लिए अलग-अलग दरों की पेशकश की जायेगी जो देश में उनकी समग्र पहुंच पर निर्भर करेंगी. इस निर्णय से टीवी चैनलों के लिए बीओसी के पैनल में शामिल होना भी आसान हो जायेगा और ऐसे में वे ऊंची दरों का लाभ उठा सकेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन