Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी9 भारतवर्ष में ‘सफाई अभियान’ जारी, कइयों को सो-कॉज नोटिस, कुछ हुए सस्पेंड

टीवी9 भारतवर्ष में कार्यरत उन लोगों को चिन्हित करने की कवायद चल रही है जो चैनल में रहते हुए संस्थान विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं या रहे हैं. कुछ लोगों को नोटिस भी जारी किए जाने की सूचना है.

हटाया जा रहा है कि जो लोग सन्त प्रसाद के करीबी रहे हैं और संस्थान विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर उनसे लिखित रूप से पूछताछ की जा रही है.

ज्ञात हो कि सोशल मीडिया पर कुछ एकाउंट क्रिएट कर उसके माध्यम से टीवी9 प्रबंधन के कुछ लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की गई.

इन एकाउंट्स की जांच की गई तो कई सारे ऐसे लोग पाए गए जो संस्थान में कार्यरत हैं और किसी न किसी रूप में इन गाली-गलौज वाले एकाउँट्स के साथ जुड़े हैं. ऐसे दर्जन भर से ज्यादा लोगों की शिनाख्त कर उन्हें सो कॉज नोटिस जारी किया गया है. ये सभी लोग संत प्रसाद के करीबी या उनके द्वारा नियुक्त बताए जाते हैं.

यही नहीं, बताया जाता है कि ये लोग दूसरे चैनल के प्रोग्राम्स / शोज को सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रहे थे, उन्हें रीट्वीट करके.

पता चला है कि सात-आठ लोगों को ईमेल के जरिए शो कोज़ नोटिस भेजा गया है. कइयों को सस्पेंड कर दिया गया है. दो लोग चैनल के ग्रुप्स में अपनी बात लिख कर एग्जिट हो गए हैं.

उधर, टीवी9 के एचआर डिपार्टमेंट की तरफ से कहा गया है कि जल्द ही एक मीटिंग बुलाकर सबूत दिए जाएंगे. उधर नोटिस पाने वालों में से कुछ का कहना है कि मैनेजमेंट ‘सोशल मीडिया’ पॉलिसी को आधार बनाकर लोगों की टारगेट किलिंग में जुट गया है.

देखें शो कॉज नोटिस का एक अंश-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन