Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी के फतेहपुर में जनसंदेश टाइम्स के संवाददाता की सड़क हादसे में मौत!

फतेहपुर | यूपी के जनपद फतेहपुर में एक दैनिक अखबार के पत्रकार की सड़क हादसे में निधन होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पत्रकारों में शोक की लहर है।

जिले के खागा कस्बे के रहने वाले पत्रकार उग्रसेन गुप्ता जनसंदेश टाइम्स अखबार के संवाददाता के पद पर कार्यरत थे। थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमान मोड़ के पास बुधवार को घर लौटते वक्त हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

टक्कर इतनी जब्रदस्त थी कि पत्रकार की मोटरसाइकिल की परखच्चे उड़ गए।

एक्सीडेंट करने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। कई पत्रकार संगठनों ने मौत की खबर पर दुख जताया है। वहीं, हादसे के बाद पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन