Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भाजपा ने आईटी सेल को लगा दिया काम पर- ‘मौत के लिए खुद छात्र ही ज़िम्मेदार’




गिरीश मालवीय-

अब अगले कुछ दिन तक फेसबुक पर एक नई प्रजाति आपको देखने को मिलेगी जो कहेगी कि युक्रेन में भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, ….. यह वही लोग हैं जो 2019 मे जब पुलवामा हुआ था तब कहते थे कि पुलवामा के शहीदों पर राजनीति नही होनी चाहिए? ……

लेकिन जैसे ही मोदी ने पुलवामा के शहीदों के नाम पर वोट मांगना शुरू किए इनका सारा आदर्शवाद हवा हो गया……. दरअसल ऐसे लोग राजनीती न करने का जुमला इसलिए ही उछालते है ताकि भाजपा को जनता का मूड सेटल करने के लिए टाइम मिल जाए और फिर पूरी तैयारी से मोदी ताल ठोक कर मैदान में उतर जाए आपको याद दिला दूं कि 2019में हुए लोकसभा चुनाव मे प्रधानमन्त्री मोदी ने एक रैली में कहा था कि ‘मैं मेरे फर्स्ट टाइम वोटर से कहना चाहता हूँ कि क्या आपका पहला वोट पुलवामा में जो वीर शहीद हुए उन वीर शहीदों के नाम आपका वोट समर्पित हो सकता है क्या?’……

अभी जो विधान सभा चुनाव चल रहे हैं उसमे कोई विपक्षी नेता चुनावी रैली में यदि कहे कि ‘युक्रेन में हुए छात्र की मृत्यु पर आपका वोट समर्पित हो सकता है क्या?’……तो कैसा लगेगा आपको !…..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. सत्येन्द्र

    March 1, 2022 at 7:56 pm

    ये ठीक नही है । आप जिन्हें अंधभक्त कहते है वो आपको यह भी कह सकते है कि आप मोदी विरोध में पागल हो गए है । आपका यह पोस्ट यही साबित करता है । पुलवामा अटैक की बात कर रहे है आप की मोदी ने पुलवामा के नाम पर वोट मांग लिया । क्यों नही मांगेगा भाई । इस अटैक के बाद इसका बदला लेने का जिगरा मोदी ने ही दिखाया था । मन का मोहन होता तो कड़ी निंदा करके अपनी माँ कुदाने चला जाता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन