Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ABP News ने राष्ट्रगान के समय खड़े न होने वाली खबर को उल्टा रंग देने की कोशिश की!

Gunjan Sinha : एबीपी न्यूज के संपादकों की अकल अकालग्रस्त है क्या? मुंबई में एक थियेटर में एक परिवार राष्ट्रगान के समय खड़ा नहीं हुआ. इस बदतमीजी का आम दर्शकों ने विरोध किया और तब तक फिल्म नहीं चलने दी जबतक वह परिवार हाल से बाहर नहीं गया. एबीपी न्यूज इस खबर को यूँ बता रहा है कि दर्शकों ने ही उस परिवार से बादतमीजी की जबकि विजुअल के अनुसार दर्शकों ने राष्ट्रगान का सम्मान नहीं करने पर शांतिपूर्ण विरोध किया और उस परिवार को एक थप्पड़ भी नहीं मारा.

दर्शकों की प्रतिक्रिया एकदम सही है. जिस सम्पादक ने खबर को एक उल्टा रंग देने की कोशिश की है, वह पत्रकार होने के लायक नहीं है. abp news का पूरा तात्पर्य ये है कि उस परिवार ने राष्ट्रगान के समय खड़े न होकर कोई गलती नहीं की और इस पर दर्शकों का आपत्ति करना ही बदतमीजी थी. दर्शक तो इतने भले थे कि किसी को मारा नहीं, न गाली दी.

वरिष्ठ पत्रकार गुंजन सिन्हा के फेसबुक वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन