Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

समाचार प्लस चैनल के मालिक और संपादक उमेश कुमार पर रेप का आरोप

दिल्ली के तुगलक रोड थाने से सूचना मिली है कि समाचार प्लस चैनल के पार्टनर और एडिटर इन चीफ उमेश कुमार पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि पीड़िता चैनल में ही वरिष्ठ पद पर कार्यरत है.

दिल्ली के तुगलक रोड थाने से सूचना मिली है कि समाचार प्लस चैनल के पार्टनर और एडिटर इन चीफ उमेश कुमार पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि पीड़िता चैनल में ही वरिष्ठ पद पर कार्यरत है.

सूत्रों का कहना है कि उसे दिल्ली के एक बड़े होटल में स्पेशल सूट में रहने का इंतजाम किया गया था. समाचार चैनल से जुड़े रहे एक मीडियाकर्मी ने बताया कि यह लड़की काफी समय से उमेश कुमार के साथ देखी जा रही थी. लड़की की शिकायत पर तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सूत्रों के मुताबिक लड़की ने लिखित शिकायत में कहा है कि उमेश ने उसे चैनल का वाईस प्रेसीडेंट बनाया था. उसे दिल्ली के क्लेरिजस होटल में ले गया. वहां उसके साथ रेप किया. युवती ने कल शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी उमेश कुमार पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं. ढेर सारे गनर्स साथ लेकर चलने वाले उमेश कुमार का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह गनर्स के घेरे में खड़े होकर एक जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं. जो शख्स इस जमीन पर अपना दावा करता दिख रहा है, उसे धमका रहे हैं. देखें ये वीडियो…

इसके अलावा उमेश कुमार पर पत्रकारों से लेकर नेताओं का समय-समय पर स्टिंग करते रहने का भी आरोप है. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का वह स्टिंग काफी चर्चा में आया जिसमें उमेश कुमार उनका खास बनकर सरकार को बचाने को लेकर जोड़-तोड़ कर रहे हैं और इस पूरी कवायद को गुपचुप ढंग से मोबाइल में कैद भी कर रहे हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन