Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में बिजली विभाग के भ्रष्टाचार पर सीएम योगी ने गिराई बिजली!

अश्विनी कुमार श्रीवास्तव-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के बिजली विभाग में फैले भ्रष्टाचार की जड़ पर सीधा प्रहार कर दिया है. अंग्रेजी राज के समय से ही जिस एस्टीमेट व्यवस्था से लाइन मैन, JE, SDO से लेकर विभाग में शीर्ष स्तर तक काला धन पहुंच रहा था, वह एस्टीमेट व्यवस्था अब खत्म कर दी गई है.

इससे पहले तक होता यह था कि बिजली कनेक्शन मांगने पर बिजली विभाग के भ्रष्ट कर्मी घूस न मिलने पर लाखों का एस्टीमेट बनाकर दे देते थे. उसमें आवेदक के खर्च पर ही खंभा, तार और ट्रांसफार्मर लगवाने का कागज थमा दिया जाता था.

अब योगी सरकार ने 300 मीटर तक की दूरी के लिए अधिकतम साढ़े सात हजार रूपए की फीस निर्धारित कर दी है. इससे पूरे राज्य में बिजली कनेक्शन के नाम पर आवेदन करने वालों से मची लूट का खात्मा हो जाएगा.

हालांकि एस्टीमेट के नाम पर मची इस लूट को रोकने के लिए योगी सरकार ने इससे पहले राज्य के कई जिलों में तमाम बिजली कर्मियों पर सस्पेंशन और अन्य कड़ी कार्यवाही तक की लेकिन भ्रष्ट कर्मी इन कार्यवाही से डर ही नहीं रहे थे.

एस्टीमेट के नाम पर मची लूट का आलम तब भी यह था कि आवेदन करने वालों को घूस न मिलने पर एस्टीमेट बढ़ा चढ़ा कर लगातार थमाया जा रहा था. शासन को मिल रही सैकड़ों शिकायतों के बावजूद इन भ्रष्ट कर्मचारियों को कोई रोक नहीं पा रहा था.

लिहाजा योगी सरकार ने सीधे जड़ में ही मठ्ठा डालते हुए एस्टीमेट का प्रावधान ही खत्म कर दिया.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन