Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

‘यूपी मीडिया में सच गायब है?’ की होर्डिंग बैनर के पीछे दैनिक भास्कर समूह का हाथ!

यूपी मीडिया में सच गायब है?” इस तरह के स्लोगन लगे होर्डिंग बैनर वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में लगे हुए हैं. खबर है कि इस तरह के बैनर पोस्टर शहर-शहर लगने के बाद से बड़े मीडिया हाउस परेशान हो गए हैं.

कई जगह तो होर्डिंग बैनर फाड़ दिए गए हैं तो कई जगह पुलिस द्वारा इन होर्डिंग्स को लगाने वाले लोगों को थाने तक में बिठा लेने तक की सूचनाएं आईं.

बहरहाल, इस तरह के पोस्टर्स से जहां मीडिया पर दबाव है वहीं प्रशासन भी दबाव में आ गया है. सूत्रों की मानें तो यह ब्रांड स्ट्रेटजी दैनिक भास्कर ग्रुप की है.

जानकारी के मुताबिक कई होर्डिंग्स पर डीबी कॉर्प बहुत छोटे अक्षरों में लिखा देखा गया है. भड़ास 4 मीडिया ने जब इसकी पड़ताल की तो वाराणसी के कई पत्रकारों ने इसकी पुष्टि भी की.

दरअसल, दैनिक भास्कर वाराणसी से अपना डीबी एप डिजिटल एडिशन लांच कर रहा है. इस एडिशन को लांच कराने की जिम्मेदारी मैनेजमेंट ने जगदीश शर्मा को सौंपी है. कंपनी के मैनेजमेंट में बड़े पद पर बैठे जगदीश शर्मा इस समय वाराणसी में ही कैम्प कर रहे हैं.

बहरहाल, “यूपी मीडिया में सच गायब है?” के बैनर पोस्टर के पीछे दैनिक भास्कर है या कोई और यह जल्द ही सबके सामने आएगा.

‘यूपी मीडिया से सच गायब है’ कई जिलों में लगे इस तरह के सनसनीखेज होर्डिंग-बैनर

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1747868430185988217?t=wt0wsqX0omdpIGANH4SZpA&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन