Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

उत्तर प्रदेश टाइम्स में भर्ती शुरू, 120 पदों के लिए करें आवेदन

नोएडा। उत्तर प्रदेश को फोकस करके नया न्यूज पोर्टल “उत्तर प्रदेश टाइम्स” लांच होने वाला है। उत्तर प्रदेश टाइम्स के लिए 120 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसमें इनपुट हेड और आउटपुट हेड से लेकर डेस्क इंचार्ज, कंटेंट राइटर, सब एडिटर, वीडियो एडिटर, प्रोड्यूसर और उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में ब्यूरो प्रमुख व फ़ील्ड रिपोर्टर की आवश्यकता है। नए और अनुभवी दोनों पत्रकारों के लिए अच्छा अवसर है। उत्तर प्रदेश टाइम्स डिजिटल न्यूज प्लेटफार्म होगा।

‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की हाल में घोषणा की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म उत्तर प्रदेश के हर जिले में एक रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है। जिलों के लिए समाचार पत्रों और टीवी चैनलों से जुड़े पत्रकारों को वरीयता देंगे।

इन पदों के लिए करें आवेदन

  1. ब्यूरो प्रमुख : उत्तर प्रदेश के सभी 18 मण्डल मुख्यालयों के लिए (मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, झांसी, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, देवीपाटन, मीरजापुर)
  2. डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर : मण्डल मुख्यालयों के बाद बाकी सभी 57 ज़िलों में एक-एक रिपोर्टर नियुक्त किया जाएगा।
  3. 7 डेस्क इंचार्ज : आवेदक को एडिटिंग और न्यूज़ सेलेक्शन का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। ये नियुक्तियां नोएडा मुख्यालय में होंगी।
  4. 18 कंटेंट राइटर/एडिटर : आवेदक को न्यूज करेक्शन और पोस्टिंग का ज्ञान होना चाहिए। नियुक्ति नोएडा ऑफिस में होंगी।
  5. आउटपुट/इनपुट हेड : 2 पदों के लिए। न्यूज सेलेक्शन और पब्लिकेशन की पूरी ज़िम्मेदारी। कम से कम 10 वर्षों का अनुभव। नियुक्ति नोएडा ऑफिस में होंगी।
  6. वीडियो प्रोड्यूसर : 2 पदों पर नोएडा ऑफिस में नियुक्ति होंगी। न्यूज बुलेटिन और स्पेशल वीडियो पेकेजिंग करने का अनुभव होना चाहिए।
  7. वीडियो एडिटर : 3 पदों पर नोएडा ऑफिस में नियुक्ति होंगी।

आवेदन कैसे करें

आवेदक ईमेल आईडी [email protected] पर अपना नया रिज्यूमे भेजें। जिलों के लिए आवेदक मेल बॉक्स/सबजेक्ट में अपने जिले का नाम और नोएडा ऑफिस के लिए आवेदक पोस्ट का नाम ज़रूर लिखें। व्हाट्सएप नंबर +91 8800000932 पर भी रिज्यूमे भेज सकते हैं। अन्य किसी जानकारी के लिए इसी नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

विशेष : 20 अक्तूबर 2023 तक अपना रिज्यूमे मेल या व्हाट्सएप कर दें। इसके बाद आने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन