Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया न्यूज़ को अलविदा कह न्यूज़ इंडिया 24×7 पहुंचे वैभव मिश्रा

युवा पत्रकार वैभव मिश्रा ने इंडिया न्यूज़ को अलविदा कह दिया है। इसके बाद उन्होंने न्यूज़ इंडिया 24×7 ज्वॉइन किया है।

वैभव मिश्रा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ से ही की थी। साढ़े 3 साल से ज्यादा वक्त तक असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद उन्होंने इंडिया न्यूज़ को अलविदा कह दिया।

इसके बाद अब उन्होंने मल्टी मीडिया प्रोड्यूसर के पद पर न्यूज़ इंडिया 24×7 ज्वॉइन किया है। यहां वो विद्या शंकर तिवारी के नेतृत्व वाली डिजिटल टीम में काम करेंगे।

वैभव मिश्रा मूल रूप से अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। अयोध्या के उदय इंटर कॉलेज से स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने दिल्ली-NCR का रुख किया।

इसके बाद ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज से उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के आखिरी साल में ही उन्होंने इंडिया न्यूज़ ज्वॉइन कर अपने करियर की शुरुआत की थी।

इंडिया न्यूज़ में वैभव राजनीति और विदेश मामलों की खबरों पर लिखा/बोला करते थे। न्यूज़ इंडिया 24×7 में भी वो इसी बीट पर काम करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन