Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आनुवंशिक कारणों से दुबली पतली लड़की में भी बड़े आकार के स्तन हो सकते हैं!

मोनिका जौहरी-

अभी वाल स्क्रॉल कर रही थी तो इस लड़की की फोटो किसी ने शेयर कर रखी थी ! जाहिर है स्तनों का सबसे ज्यादा अटेंशन है !स्तन में दो तरह के ऊतक हैं। दूध बनाने और स्रावित करने वाली ग्रन्थियाँ और उनके चारों ओर वसा।

यह वसा ही स्तन को बड़ा या छोटा आकार देती है। स्त्री के वज़न के अनुसार वसा की मात्रा कम ज़्यादा होने से स्तन के आकार में अन्तर आ सकता है। आहार की भी इसमें भूमिका होती है। यही कारण है कि मोटापे में स्तन आकार में वृद्धि होती है। कई बार आनुवंशिक कारणों से दुबली पतली लड़की/महिला में भी बड़े आकार के स्तन हो सकते हैं।

फिर ढलती उम्र के साथ वे लिगामेंट, जो स्तनों को थामे रहते हैं, ढीले पड़ जाते हैं। यही कारण है कि बढ़ती उम्र के साथ स्तन लटक जाते हैं। और भी कारणों की बात करूँ तो – एजिंग, कोलेजेन डिफिसियसी, एस्ट्रोजन डिफिसियसी, हाई बॉडी मास इंडेक्स, मेनोपॉज और डिलीवरी के बाद।

इन लिगामेंटों का क्या नाम है ?
इन्हें कूपर-लिगामेंट कहते हैं।

क्या व्यायाम से स्तन-आकार बढ़ाया जा सकता है ?
नहीं। लेकिन व्यायाम से स्तनों के नीचे की माँसपेशियाँ विकसित होने से स्तनों के उभार में अन्तर हो सकता है।

और ठीक इसी तरह ही बढ़ती उम्र या सेरोटोनिन डिफिसियसी, स्ट्रेस, बीटा ब्लॉकर्स, शराब, स्मोकिंग, गलत लाइफस्टाइल की वजह से पुरुषों का लिंग लटक जाता है मतलब प्रॉपर तरीके से काम न करता !

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन