Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में इतनी शर्मनाक घटना और मीडिया फिर खामोश हो गया…..

मदन मोहन सोनी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आईआईटी की छात्रा के साथ कुछ मनचले बदमाशों ने मारपीट और छेड़खानी की और फिर उसका वीडियो बना लिया। बुधवार की देर रात काशी हिंदू विश्वविद्यालय आईआईटी परिसर में अपने दोस्त के साथ टहल रही एक छात्रा के साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया।

सुबह होते ही जैसे ये खबर बीएचयू में फैली, छात्र आक्रोशित होकर धरने पर बैठ गए। मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दर्ज शिकायत के अनुसार बदमाशों ने छात्रा के कपड़े भी उतारे और किस किया।

ये खबर बहुत बड़ी भी है और शर्मनाक भी। धरना पर बैठे छात्रों ने बताया कि इस परिसर में रोज ऐसी घटनाएं होती हैं लेकिन यहां पर किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।

इस जघन्य घटना पर शासन, प्रशासन पर उंगली तो उठ ही रही है पर लोग मीडिया के रवैये पर भी सवाल उठा रहे हैं। इतनी बड़ी घटना पीएम के संसदीय क्षेत्र में हुई। एक ऐसा राज्य जहां के सीएम के बुलडोजर राज की दुहाई बाकी दूसरे राज्यों में दी जाती हैं, जहां की कथित रुप से बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर मीडिया दिन भर खबरें चलाता रहता है, इस वारदात पर मीडिया खामोश क्यों हैं !

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन