Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

फिटनेस की मिसाल थे ये वरिष्ठ पत्रकार पर निधन की ख़बर ने स्तब्ध कर दिया!

रिष्ठ पत्रकार पंकज खेलकर के निधन की सूचना सामने आई है. शारीरिक तौर पर फिट पंकज के अचानक इस तरह जाने से मीडिया जगत में शोक की लहर पसर गई है.

बताया जा रहा है कि आजतक छोड़ने के बाद पंकज खेलकर सर एक बड़ा सेटअप लेकर आने वाले थे. उनके मित्रों में शुमार आशीष बताते हैं कि, “वह उनसे कहते थे कि, एक ऐसा ब्रांड बनाऊंगा कि दुनिया याद रखेगी. अचानक आज उनके दुनिया से जाने की खबर से सन्न हूं. देखने मे इतने फिट थे कि उनकी फिटनेस की मिसाल देते थे हम लोग. अचानक कार्डियक अरेस्ट आया और वे हमसे दूर हो गए. वे हमेशा हमारे बीच मे रहेंगे अपनी दमदार रिपोर्टिंग और शानदार व्यक्तित्व की वजह से. पंकज जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है.”

अमिताभ श्रीवास्तव- पुणे के पत्रकार Pankaj P Khelkar पंकज खेलकर आज तक की टीम से तब से जुड़े थे, जब आजतक डीडी मेट्रो पर 20 मिनट का न्यूज बुलेटिन होता था. पंकज ने उन शुरुआती दिनों में अंशकालिक संवाददाता से चौबीस घंटे के समाचार चैनल के वरिष्ठ संपादकीय सदस्य का सफर अपनी मेहनत और हर तरह की खबर करने की प्रतिभा के बूते तय किया था. स्वभाव से मृदुभाषी, मितभाषी, बहुत शिष्ट और हमेशा मुस्कुराकर मिलने वाले पंकज के गुज़र जाने की खबर ने स्तब्ध कर दिया है. बहुत दुखद सूचना है. पंकज को विनम्र श्रद्धांजलि और उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं। जीवन की अनिश्चितता के बारे में क्या कहा जा सकता है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन