Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वाशिंद्र मिश्र, समीर अब्बास और राजीव ऋषि के बारे में सूचनाएं

वरिष्ठ पत्रकार वाशिंद्र मिश्र के बारे में सूचना है कि वे मुश्किल हालात में संचालित हो रहे ‘जनत्रंत’ नामक न्यूज चैनल से जुड़ गए हैं और इसे अब रिलांच कराएंगे. जनतंत्र टीवी के बिकने की कई चर्चाएं आईं और गईं. अब वाशिंद्र मिश्र इस चैनल को चलाएंगे. इसके पहले वाशिंद्र नेटवर्क 18 ग्रुप और जी ग्रुप में हुआ करते थे.

उधर, समीर अब्बास टीवी9 के नए आने वाले हिंदी चैनल से जुड़ गए हैं. उन्हें एक्जीक्यूटिव एडिटर बनाया गया है. वे चैनल में एंकरिंग भी करेंगे. समीर अब्बास नेटवर्क18 समूह के उर्दू चैनल में कार्यरत हैं. वे लाइव इंडिया, भास्कर न्यूज, आईबीएन7, जैन टीवी आदि में कार्य कर चुके हैं.

दैनिक जागरण से सूचना है कि अंबाला के संवाददाता राजीव ऋषि ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने लंबे चौड़े इस्तीफानामे में नौकरी छोड़ने के पीछे वजह अंबाला के ब्यूरो प्रभारी दीपक बहल को बताया है. राजीव ऋषि को बेहतर कार्य के लिए दैनिक जागरण में सम्मानित किया जा चुका है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन