Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रिपब्लिक भारत से वीरेश राव और प्रियेश जैन का इस्तीफा!

वीरेश राव बतौर प्रोड्यूसर रिपब्लिक भारत से जुड़े थे और अब उन्होंने संस्थान को अलविदा कह दिया है। इनपुट है कि जल्द ही वीरेश प्रसार भारती (दूरदर्शन) के साथ नई पारी शुरू करेंगे।

वीरेश ने अपने करियर की शुरुआत इंडिया टीवी (India TV) से की थी, जहां उन्होंने करीब 3 साल काम किया। इसके बाद उन्होंने न्यूज़24 (News24) में 5 साल का लंबा कार्यकाल बिताया।

न्यूज़24 से न्यूज़18 इंडिया, इंडिया टुडे ग्रुप के चैनल GNT और टीवी9 भारतवर्ष से होते हुए रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क्स तक पहुंचे। अब उनका अगला पड़ाव प्रसार भारती होगा।


वहीं, प्रियेश जैन ने भी रिपब्लिक भारत (Republic Bharat) से इस्तीफा दे दिया है। प्रियेश यहां Principal Correspondent की भूमिका में थे। अब उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर ज़ी मीडिया (Zee Media) में अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

इससे पहले वे टाइम्स नाउ नवभारत में Senior Correspondent रहे हैं। प्रियेश दैनिक भास्कर, भोपाल और बंसल न्यूज़ में भी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन