Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

विस सत्र में फोटो लेने वाले ताहिर, मनीष एवं अमिताभ का सचिवालय प्रवेश पत्र निलंबित

लखनऊ : विधानसभा सत्र के दौरान प्रेस दीर्घा में बैठकर मोबाइल से फोटो खींचकर सदन की कार्यवाही को बाधित करने वाले तीन पत्रकारों के सचिवालय प्रवेश पत्र निलंबित कर दिए गए हैं. इस निलंबन की कार्रवाई के बाद अब ये तीनों पत्रकार सचिवालय तथा विधानसभा के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे. गौरतलब है कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान पक्ष-विपक्ष में तनातनी चल रही थी, इसी दौरान प्रेस दीर्घा में बैठे मोहम्‍मद ताहिर, मनीष मिश्रा तथा अमिताभ त्रिवेदी ने अपने मोबाइल से फोटो खींचने लगे तथा विजुअल बनाने लगे. 

मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर उसी समय इन तीनों तथाकथित पत्रकारों के सत्र कवरेज पास निरस्‍त कर दिया गया था. बताया जा रहा है कि मनीष मिश्रा खुद को बीबीसी का संवाददाता बताता है, जबकि बीबीसी के संवाददाता पद पर अतुल चंद्रा की नियुक्ति हुई है. बीबीसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मनीष बीबीसी से जुड़ा नहीं है, बल्कि उनके एकाध बार बीबीसी के लिए फ्रीलांस खबरें जरूर की हैं. दूसरे ताहिर हमारा मेट्रो से जुड़े हुए हैं. अमिताभ त्रिवेदी किस मीडिया संगठन से जुड़े हैं इसकी जानकारी नहीं है. 

इन तीनों के कारगुजारियों के बाद ही प्रेस दीर्घा में पत्रकारों के मोबाइल ले जाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई. इसके पहले प्रेस दीर्घा में पत्रकारों के मोबाइल ले जाने पर कोई रोक नहीं थी. इन तीनों की लापरवाही पूरे पत्रकारों पर भारी पड़ गई. सचिवालय प्रशासन ने प्रारंभिक जांच के बाद तीनों के सचिवालय प्रवेश पत्र निलंबित कर दिया है. इसकी जानकारी भी विधानसभा में चस्‍पा कर दी गई है. अब इस घटनाक्रम के बाद ये तीनों पत्रकार विधानसभा तथा सचिवालय में आसानी से प्रवेश नहीं पा सकेंगे. संभावना जताई जा रही है कि प्रशासन इनका सचिवालय प्रवेश पास निरस्‍त भी कर सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन