Connect with us

Hi, what are you looking for?

महाराष्ट्र

विजय सिंह ‘कौशिक’ को मिला महाराष्ट्र सरकार का उत्कृष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के सूचना व जनसंपर्क विभाग की तरफ से प्रदान किया जाने वाला बाबू राव विष्णु पराडकर उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार-2016 ‘दैनिक भास्कर’ के प्रमुख संवाददाता विजय सिंह ‘कौशिक’ को प्रदान किया गया। यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व 51 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के महासचिव श्री सिंह को लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार मिला है। मराठवाड़ा के सूखाग्रस्त इलाके में जल संकट, भवन निर्माण मजदूरों के बच्चों व पूर्वोत्तर भारत दौरे पर आधारित रिपोर्ताज व मशहूर गायिका मुबारक बेगम की खराब आर्थिक हालात और उनकी बीमारी को लिखी गई न्यूज़ सीरीज के लिए सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन