Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बिकरू गाँव के विकास दुबे और नोएडा की सोसायटी के श्रीकांत त्यागी में ढेर सारी समानताएं!

हर्षवर्धन त्रिपाठी-

बिकरू गाँव के विकास दुबे और नोएडा की सोसायटी के श्रीकांत त्यागी में मुझे बड़ी समानता दिखने लगी है।

विकास दुबे सरकार रहते समाजवादी पार्टी से जुड़ा था और फिर भाजपा की सरकार आने के बाद भाजपा से जुड़ गया था। उसे अपने गांव-आसपास ही गुंडागर्दी करनी थी, स्थानीय पुलिस और जिले के प्रशासन से काम चल जाता था।

कुछ ऐसा ही श्रीकांत त्यागी का भी मामला है, लेकिन श्रीकांत को बचाने वाले उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के शीर्ष से जुड़े लोग बताए जा रहे हैं।

भाजपा के नोएडा सांसद महेश शर्मा की अवनीश अवस्थी के साथ फोन पर बातचीत के वायरल वीडियो से बहुत कुछ समझा जा सकता है।

भाजपा सरकार के माथे पर यह काला धब्बा लग चुका है। हमारा नेता नहीं है, कहने से सामान्य शहरियों में भरोसा घटेगा। योगी जी, कार्रवाई करके भरोसा बनाइए। हर कोई आपसे उम्मीद लगाए बैठा है।

संजय कुमार सिंह-

दैनिक जागरण के अनुसार श्रीकांत त्यागी मामले में ओमैक्स जैसी सोसाइटी में अतिक्रमण के बाद भी तीन साल नहीं चला बुलडोजर।

एबीपी लाइव के अनुसार बिजली का बिल और मेंटेनेंस भी नहीं देता था। दबंगई के साथ-साथ बेईमानी भी करता था. श्रीकांत त्यागी पर सोसायटी का 1 लाख 3 हजार रुपये बकाया है.


महेश शर्मा कनेक्शन…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन