Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इस पत्रकार ने इंडिया टीवी की नौकरी छोड़कर NTPC ज्वाइन कर लिया

पटना | आईआईएमसी (भारतीय जनसंचार संस्थान) के 2021-22 बैच के हिंदी पत्रकारिता के छात्र रहे विकास धर द्विवेदी ने इंडिया टीवी को अलविदा कह दिया है. उन्होंने एनटीपीसी बाढ़, बिहार में बतौर एग्जीक्यूटिव कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन नई पारी शुरू की है. बहरहाल, अभी उनकी तैनाती 4 वर्षों के लिए की गई हैं, आगे कार्यकाल और बढ़ाया जा सकता है.

इंडिया टीवी में उन्होंने 2 वर्षों से अधिक की बतौर ट्रेनी से लेकर असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में अपनी सेवा दी है. इस दौरान उन्होंने प्रोडक्शन के साथ स्पीड न्यूज़ में ख़बरों पर काम किया. इंडिया टीवी में अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा कि वहाँ काम के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला. इंडिया टीवी का अनुभव NTPC में बहुत काम आयेगा.

भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कम्पनी NTPC लिमिटेड में विकास धर द्विवेदी की पहली नियुक्ति पटना में स्थित NTPC बाढ़ में हुई है. उनका चयन IIMC के पोस्ट प्लेसमेंट प्रक्रिया के तहत हुआ है. बतौर एग्जीक्यूटिव कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन (PRO) के रूप में उनको कंपनी के आंतरिक और बाहरी संचार, मीडिया मैनेजमेंट समेत कई विषयों पर काम करने की जिम्मेदारी रहेगी.

विकास धर द्विवेदी मूलत: उत्तर प्रदेश के गोंडा ज़िले के रहने वाले हैं. उन्होंने स्नातक की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार विषय में किया है. इसके बाद उन्होंने IIMC में हिंदी पत्रकारिता से कोर्स किया और इंडिया TV से जुड़ गए. इस दौरान उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से अपना पोस्ट ग्रेजुएशन जनसंचार विषय में पूरा किया. अब NTPC में बतौर एग्जीक्यूटिव कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन (PRO) के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन