Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज नेशन चैनल को अलविदा कहने के बाद अब मुंबई शिफ्ट होंगे विकास मिश्र, पहली मार्च से शुरू करेंगे नई पारी

प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जाने माने पत्रकार विकास मिश्र अब अपनी नई पारी की शुरुआत नए शहर में करेंगे। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बड़े ग्रुप के आने वाले प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी विकास मिश्र को दी गई है। विकास मिश्र ने 10 साल प्रिंट मीडिया में काम किया और 18 साल से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में। उनकी ये नई पारी डिजिटल मीडियम में शुरू हो रही है।

फरवरी 2005 में विकास मिश्र ने चैनल-7 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पारी की शुरूआत की थी। उसके बाद वे आजतक, न्यूज 24, महुआ और न्यूज नेशन में बड़े पदों पर रहे। आजतक में उन्होंने 11 साल से ज्यादा की शानदार पारी खेली। प्रोड्यूसर से डेप्यूटी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर तक पहुंचे। दो साल तक प्रोग्रामिंग को लीड करते हुए विकास मिश्र ने आजतक के लिए कई यादगार प्रोग्राम बनाए। लंबे समय तक आजतक के नंबर वन शो-स्पेशल रिपोर्ट के प्रभारी रहे। इस शो की एंकरिंग अंजना ओम कश्यप करती हैं।

जनवरी 2022 में विकास मिश्र ने न्यूज नेशन चैनल में बतौर एग्जीक्यूटिव एडिटर ज्वाइन किया था। उनके पूर्व साथी और मित्र रंजीत कुमार उन्हें अपने समकक्ष पद पर ले गए थे। बाद में रंजीत कुमार टाइम्स नाऊ नवभारत चले गए। विकास मिश्र के लिए स्थितियां वहां बहुत सहज नहीं थीं। अनप्रोफेशनल मैनेजमेंट और ऑफिस पॉलिटिक्स के चलते विकास मिश्र ने मई 2023 में न्यूज नेशन छोड़ दिया था।

इसके बाद उन्होंने लंबा अवकाश लिया। अपनी किताब- ‘बखरी.. कहानी घर आंगन की’ पूरी की। गांव, समाज और घर आंगन की कहानियों को अपने आप में समेटे ये किताब आज साहित्य जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विकास मिश्र हिंदी के धुरंधर पत्रकार हैं। उनकी हिंदी की तारीफ हर न्यूज चैनल में होती है। किसी भी चैनल में अगर हिंदी का कोई शब्द गलत जा रहा होता है तो विकास चैनल के संपादक को फोन करके उसे ठीक करवाते हैं, ताकि दर्शकों तक गलत हिंदी न पहुंचे। फेसबुक पर उनका नाम हिंदी के लोकप्रिय लेखकों में शुमार हैं। इस दौरान कई चैनलों में उनकी बात चल रही थी। प्रिंट मीडिया में दो जगहों से उन्हें ऑफर था। उनके बेटे समन्वय मुंबई में ही लाइट-कैमरा-एक्शन की दुनिया में हैं। ऐसे में जब विकास मिश्र को मुंबई से ऑफर आया तो उन्होंने कबूल कर लिया। विकास 1 मार्च को मुंबई में ज्वाइन कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन