Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार विकास तिवारी ने छोड़ा ‘ज़ी बिज़नेस’, क्या है अगला कदम, जानिए!

फाइनेंस जर्नलिस्ट विकास तिवारी ने जी बिजनेस को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही ये बात

फाइनेंस जर्नलिस्ट विकास तिवारी ने देश के टॉप बिजनेस चैनल जी बिजनेस की डिजिटल टीम से अलविदा कह दिया है. सोशल मीडिया पर लिखी अपनी पोस्ट में उन्होंने इस सफर को याद करते हुए कई अनुभव साझा किए हैं. विकास ने बताया कि जी बिजनेस में काम करते हुए उन्होंने लगातार एक्सपेरिमेंट किए, हेडलाइंस से लेकर एसईओ और जियो-टार्गेटिंग तक, हर दिन नई सीख मिली.

उन्होंने लिखा कि लगभग 200 दिनों की इस जर्नी ने उन्हें कई अहम सबक सिखाए. पहला, बाजार सिर्फ टेक्निकल्स पर नहीं चलता, फंडामेंटल्स भी उतने ही जरूरी हैं. चार्ट्स में दिख रहे ट्रेंड के पीछे कौन सी खबर या वजह है, वहीं असली कहानी छिपी होती है. दूसरा, सही माहौल और टीम का महत्व. उन्होंने कहा कि अच्छा वातावरण और सपोर्टिव कल्चर इंसान के औसत प्रदर्शन से कहीं आगे ले जाता है. तीसरा, मैनिफेस्टेशन की ताकत. अगर आप किसी चीज को सच्चे मन से चाहते हैं और उसकी दिशा में मेहनत करते हैं, तो नतीजे जरूर मिलते हैं.

विकास तिवारी ने अपने साथियों और जी बिजनेस की टीम का दिल से आभार जताया. उन्होंने लिखा कि यहां का वर्क कल्चर, टीमवर्क और सीख उन्हें हमेशा याद रहेगा. साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि अब वे अपने ड्रीम कंपनी से जुड़ने जा रहे हैं.

करियर की बात करें तो विकास तिवारी इससे पहले टीवी9 भारतवर्ष, एबीपी न्यूज और इंडिया टीवी जैसे बड़े न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं. 6 साल के करियर में यह उनकी 7वीं कंपनी थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन