Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार विनय सरावगी ने छोड़ा TOI, खड़ा किया खुद का डिजिटल प्लेटफार्म

नई दिल्ली: मीडिया जगत से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार विनय सरावगी ने ‘The Media GCC’ नाम से एक विशेष ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर की शुरुआत की है। यह नया उद्यम खासतौर पर मीडिया, एंटरटेनमेंट, पब्लिशिंग और स्ट्रीमिंग सेक्टर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

सरावगी ने इस पहल की घोषणा अपने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए की। उन्होंने लिखा, “हम मिड-साइज़ स्टूडियोज़, एजेंसियों, पब्लिशर्स, ब्रांड्स और टीवी नेटवर्क्स के लिए काम कर रहे हैं — कंटेंट, प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी और मोनेटाइजेशन जैसे क्षेत्रों में। बड़े कैप्टिव मॉडल्स के उलट, The Media GCC मिड-साइज़ मीडिया कंपनियों के लिए डिज़ाइन किया गया है: यह एगाइल, टैलेंट-फर्स्ट, एआई-सहायित और भरोसे पर आधारित मॉडल है।”

इस नई शुरुआत से पहले सरावगी बेनट कोलमैन एंड कंपनी (Bennett Coleman & Co.) में सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट (डिजिटल) के तौर पर कार्यरत थे।

करीब दो दशक के अपने करियर में उन्होंने इंडिया टुडे से बतौर कॉपी एडिटर शुरुआत की थी और उसके बाद थॉमसन रॉयटर्स, द टाइम्स ऑफ इंडिया, बिजनेस स्टैंडर्ड और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया है।

The Media GCC को ऐसे समय पर लॉन्च किया गया है जब वैश्विक स्तर पर मिड-साइज़ मीडिया संस्थानों के लिए कुशल, तेज़ और भरोसेमंद सहयोग की मांग तेजी से बढ़ रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन