Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

तब मैंने विराट को ‘इंडिया टुडे’ के कवर पर लिया था!

दिलीप मंडल-

विराट कोहली तब जम ही रहे थे। एक साल पहले टेस्ट मैच खेलना शुरू किया था। 2012 में मैं भी 32 लोगों को पीछे छोड़कर, इंडिया टुडे का संपादक बना ही था। मैं मैगज़ीन पत्रकारिता के बादशाह एमजे अकबर की पसंद था।

मेरी नज़र विराट की कुछ इनिंग्स पर गई और मैंने फ़ैसला किया कि विराट कोहली को मैगज़ीन के कवर पर लेंगे।

तब तक किसी भी बड़ी मैगज़ीन ने ये नहीं किया था। इंडिया टुडे इंग्लिश ने भी नहीं। सबने कहा कि थोड़ा जमने दीजिए। इंडिया टुडे देश की सबसे बड़ी हिंदी मैगज़ीन है। यहाँ कवर पर लेने की जल्दी क्या है।

मैंने एमजे अकबर और अरुण पुरी से कहा कि मुझे ये करने दीजिए। ये बड़ा क्रिकेटर है। भरोसा कीजिए।

मैंने विराट को इंडिया टुडे के कवर पर लिया। ये कवर सुपरहिट रहा। मैगज़ीन खूब बिकी। ऐसे कुछ जोखिम भरे फ़ैसलों के कारण अगले साल मेरा प्रमोशन हो गया। बाक़ी इतिहास है।

इसलिए जब मैं धोनी या कोहली की तारीफ़ करूँ तो समझिए कि मैं उनका तब का प्रशंसक हूँ जब वे स्टार बन रहे थे।

जब आदमी बड़ा बन जाता है तो सब सिर पर बिठाते हैं। मैंने थोड़ा पहले कोहली को सिर पर बिठा लिया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन