Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विशाखा चौधरी ने एसटीवी हरियाणा छोड़ा, नेटवर्क 10 में बनी एंकर

उत्तराखंड के रुड़की की रहने वाली टीवी एंकर विशाखा चौधरी ने एस टीवी हरियाणा से इस्तीफ़ा दे दिया है| उन्होंने अब नेटवर्क 10 न्यूज़ में बतौर एंकर/प्रोड्यूसर जॉइन किया है|

विशाखा चौधरी ने एस टीवी हरियाणा के गुरुग्राम ऑफ़िस में पिछले महीने ही जॉइन किया था लेकिन वहाँ की पारी बहुत छोटी रही। उन्होंने बताया कि नेटवर्क10 में बेहतर ऑफ़र को स्वीकार करते हुए एस टीवी हरियाणा से इस्तीफ़ा दे दिया।

विशाखा चौधरी पिछले एक साल से जेके ग्रुप के साथ जुड़ी थी और यहाँ जेके न्यूज़ के साथ साथ जम्मू कश्मीर के नम्बर वन चैनल गुलिस्तान न्यूज़ को भी बतौर एंकर प्रोड्यूसर सेवा दे रही थी। जेके न्यूज़ में इनका खास प्रोग्राम हेल्थ की बात काफ़ी चर्चित रहा।

विशाखा चौधरी ने ग्राफ़िक एरा विश्वविद्यालय देहरादून से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर करने के बाद संवाददाता के तौर पर साधना प्लस न्यूज़ में काम किया और उसके बाद दो साल तक देहरादून में जेके 24×7 न्यूज़ में विशेष संवाददाता के तौर पर काम किया।

इस दौरान उन्होंने न केवल कई विधानसभा सत्रों को कवर किया बल्कि मुख्यमंत्री समेत कई राजनीतिक साहित्यिक सामाजिक फ़िल्मी हस्तियों के इंटरव्यू भी किये। फेस टू फेस नामक इनका विशेष प्रोग्राम भी काफी चर्चित रहा। इसके साथ ही 2022 का विधान सभा चुनाव भी ग्राउंड जीरों पर जा कर कवर किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन