Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रिंट से टीवी तक धाक जमाने वाले विष्णु प्रकाश त्रिपाठी का आज जन्मदिन है!

राजू मिश्रा-

कम बोलना, लेकिन खरा बोलना उनकी बचपन से आदत है। यही खरापन उनके लेखन में भी दिखता है। 27 मई 1964 को कानपुर में जन्में विष्णु प्रकाश त्रिपाठी के पिता पंडित गोरे लाल त्रिपाठी ज्ञानभारती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य थे। वह कुशल अभिनेता भी थे।

Portrait of a middle-aged man with short black hair and glasses, wearing a white striped shirt and a black waistcoat, looking at the camera.
विष्णु प्रकाश त्रिपाठी

कानपुर और आसपास के जिलों में परशुरामी के लिए उनके नाम का डंका बजता था। आयोजकों में एक होड़ सी रहती कि कौन उन्हें बुलाकर बाजी मार ले जाता है।

साहित्यिक और सांस्कृतिक परिवेश में पले-बढ़े विष्णु जी की शिक्षा-दीक्षा कानपुर में ही हुई। इसी बीच वह सांध्य दैनिक लोकजन समाचार से जुड़े और तदंतर दैनिक आज में भी रहे।

1989 में वह दैनिक जागरण, लखनऊ से जुड़े और विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए आज वह जागरण समूह के कार्यकारी संपादक के पद पर कार्यरत हैं। इसी दौरान जब जागरण ने चैनल 7 की शुरुआत की तो उन्हें बड़ा दायित्व देकर भेजा गया।

टेलीविजन पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी पकड़ साबित कर दिखाई। उन्हें जम्मू-कश्मीर से प्रकाशित दैनिक जागरण का देश के पहले गैर कश्मीरी संपादक होने का भी गौरव प्राप्त है।

आज विष्णु जी का जन्मदिन है। उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घ आयु के लिए हार्दिक शुभकामना।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन