Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विवेक की नई पारी, राधेश्याम की नई नियुक्ति, चंदन का इस्तीफा

विवेक कुमार मिश्रा ने पत्रिका रतलाम को अलविदा कह दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी हिन्दुस्तान मुरादाबाद के साथ सबएडिटर के पद पर शुरू की है. पत्रिका में भी विवेक सब एडिटर के पद पर थे.  इससे पहले विवेक ने मध्यप्रदेश जनसंदेश और वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में सबएडिटर के पद पर काम किया है. वे बहुत ही होनहार और प्रतिभाशाली हैं.

पूर्वाचल मीडिया एसोसियेसन के प्रधान संपादक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरेराम सिंह ने आगरा जिले के लिए डा. राधे श्याम द्विवेदी को ब्यूरो प्रमुख तथा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. वे एशोसियेशन के दैनिक व साप्ताहिक समाचारपत्रों तथा वेब न्यूज चैनल के लिए अधिकृत प्रतिनिधि बनाये गये हैं. इन्हें जिले के संवाददाता/रिपोर्टर नियुक्त करने तथा उनके तथा समूह के मुख्यालय के बीच तारतम्य बनाये रखने की भी जिम्मेदारी दी गयी हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में स्थित बस्ती जिलें के हर्रैया तहसील तथा कप्तानगंज विकास खण्ड के दुबौली दूबे नामक गांव में 27.06.1957 में एक मध्यम वर्गीय संस्कारयुक्त परिवार में डा.राधेश्याम द्विवेदी का जन्म हुआ.

चन्दन कुमार जिला शेखपुरा से वर्ष 2014 जून माह से जी पुरवैया में स्ट्रिंगर के रूप में कार्यरत थे. लेकिन पेमेंट के सिलसिले में कई बार चैनल प्रबंधन से अनुरोध करने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं मिला. इससे तंग आकर उन्होंने जी पुरवैया से इस्तीफा दे दिया है. खबर है कि चतरा, गोड्डा, गिरिडीह तथा बगहा के संवाददाताओं ने भी इस्तीफा दे दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन