Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह की किताब ‘वो दौर, ये दौर’ का हुआ विमोचन

पत्रकारिता तथ्यों के आधार पर हो, विचार प्रधान नहीं: आनंद सिंह

झुमरी तिलैया। वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह ने कहा है कि पत्रकारिता विचारों के आधार पर नहीं बल्कि तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। चूँकि हाल के दिनों में पत्रकारिता में विचार प्रधान खबरें ज्यादा आ रही हैँ, लिहाजा आज के दौर और पुराने दौर की पत्रकारिता को रेखांकित करने के लिए इस पुस्तक को लिखने की प्रेरणा मिली।

आनंद सिंह रविवार को अपनी पुस्तक “वो दौर, ये दौर” के लोकार्पण के मौके पर बोल रहे थे। पुस्तक का लोकार्पण आनंद सिंह के पिता प्रोफेसर देवेंद्र सिंह और अग्रज ब्रजेन्द्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर दुर्गावती सहाय, रेखा पाण्डेय, अर्चना सिंह, विमल, अनुराग सिंह, राजीव शुक्ला उर्फ़ पिंटू शुक्ला, राकेश सहाय, पंकज सहाय आदि मौजूद रहे।

“मेरी पुस्तक वो दौर, ये दौर में वर्तमान राजनीतिक टिप्पणी तो है ही, पर्यावरण पर लिखे अनेक विचारोत्तेजक लेख भी हैँ। एक तुलनात्मक अध्ययन है पत्रकारिता को लेकर जिसमें तीन दशक पहले खबरों का कैसे पीछा करते थे और आज कैसे व्हाट्सप्प से खबरें उठाते हैँ/शेयर करते हैँ। रिपोर्टिंग के बदलते तौर-तरीको का लेख-जोखा देने की कोशिश है। किताब अमेजन पर उपलब्ध है। अगर आप सॉफ्ट कॉपी पढना चाहें तो मुझे 7307071539 पर व्हाट्सप्प करें।”

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन