Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

वॉट्सऐप से भेजी तस्वीर ने बचाई इंजीनियर की जान

WHATSAPP

आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में सोशल मीडिया की अहमियत बढ़ती जा रही है। कर्नाटक की मधुगिरि पहाड़ियों में ट्रैकिंग पर गए दिल्ली के सॉफ्टवेयर इंजीनियर गौरव अरोड़ा चढ़ाई के दौरान एक ऊंची पहाड़ी पर जाकर फिसल गए और कहीं नीचे जा गिरे। गौरव के मित्र प्रियांक पहले ही पीछे छूट चुके थे, इस कारण उन्हें इस दुर्घटना का पता ही नहीं चला।

ऊंचाई से गिरने से गौरव बुरी तरह घायल हो गए थे और बाहरी दुनिया से संपर्क कर पाना उनके लिए संभव नहीं था। उधर प्रियांक ने उनकी तलाश की, लेकिन वे उन्हे ढूंढ नहीं पाए। घायल अवस्था में भी समझदारी का परिचय देते हुए गौरव ने मोबाइल से अपने आस-पास की एक तस्वीर खींची और वॉट्सऐप के जरिए प्रियांक को भेज दी। प्रियांक ने जब मधुगिरि थाने की पुलिस को यह तस्वीर दिखाई तो थाने के लोगों को इसके खींचे जाने की जगह का अंदाजा हो गया। नतीजा यह हुआ कि रात करीब डेढ़ बजे गौरव को खोज लिया गया और 2 बजे तक उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल भी लिया गया।

आजकल मोबाइल का हर पल साथ रहना और वॉट्सऐप जैसे साधनों का अक्सर इस्तेमाल करना हमारे लिए कितने काम की चीज साबित हो सकता है यह इस घटना से पता चलता है। सोशल मीडिया के नकारात्मक पक्ष पर अक्सर बहसें होती रहती हैं लेकिन इसके सकारात्मक पक्षों को हम नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। सोशल मीडिया ने इसके हर उपयोगकर्ता को एक ऐसा मंच भी उपलब्ध कराया है जहां वह अपनी बात को जब, जहां, जैसे चाहें दुनिया तक पहुंचा सकता है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन