एनडीटीवी की किस्मत नहीं बदली। टीआरपी के मोर्चे पर आख़िरी पायदान पर घिसट रहा है। प्रणय रॉय से अदानी ने एनडीटीवी खरीदा क्योंकि मोदी सरकार को इस चैनल पर अपनी आलोचना बर्दाश्त नहीं थी। लोगों ने सोचा अब इसका मुक़ाबला बड़े हिंदी न्यूज़ चैनलों से होगा। अदानी ने बड़े बड़े तोपची दूसरे चैनलों से अपने यहाँ ले आए। करोड़ों खर्च किए। पर रिजल्ट जीरो है। मोटी मोटी तनख्वाह लेकर नए नए लोग कुर्सी तोड़ रहे हैं। पुराने लोगों का सफाया कर दिया गया। पर कुछ काम न आ रहा। दसवें नहीं, बारहवें नंबर पर है एनडीटीवी। ऐसा तब है जब मोदी सरकार सत्ता में है और अदानी के हाथ में पूरा तंत्र है। फिर भी टीआरपी की बारिश नहीं करा पा रहे। कृपा कहाँ रुकी है भाई।
हिंदी न्यूज़ चैनलों की जंग में इस हफ़्ते फिर हलचल रही। BARC के ताज़ा आँकड़ों (Wk 34, 23 से 29 अगस्त 2025) के मुताबिक News18 India ने मामूली उछाल के साथ पहला स्थान मज़बूती से थामे रखा, जबकि Aaj Tak उसके पीछे दूसरे नंबर पर है। तीसरे और चौथे पायदान पर TV9 भारतवर्ष और India TV के बीच कड़ी टक्कर दिखी। वहीं, ABP News को इस बार सबसे बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा। देखें बाकी का हाल…
Relative Share: Source: BARC, HSM, TG: NCCS 15+,TB: 0600Hrs to 2400Hrs,Screen: TV, Wk 34’2025 (23rd Aug’25 to 29th Aug’25)
News18 India 13.9 up 0.6
Aaj Tak 13.0 up 0.1
TV9 Bharatvarsh 10.6 dn 0.3
India TV 10.4 up 0.5
Zee News 8.6 dn 0.4
Republic Bharat 8.3 dn 0.3
Times Now Navbharat 8.1 dn 0.1
ABP News 7.6 dn 0.7
Good News Today 5.4 up 0.2
News 24 5.1 dn 0.1
News Nation 5.1 up 0.2
NDTV India 3.8 up 0.2
TG: NCCS AB Male 22+
Aaj Tak 13.5 dn same
News18 India 13.5 up 0.6
TV9 Bharatvarsh 11.1 dn 0.1
India TV 11.0 up 0.3
Republic Bharat 9.4 dn 0.1
Times Now Navbharat 8.6 dn 0.1
Zee News 8.4 dn 0.3
ABP News 7.0 dn 0.8
News 24 5 dn same
News Nation 4.8 dn same
Good News Today 4.4 up 0.2
NDTV India 3.3 up 0.4
अदाणी का एनडीटीवी करोड़ों फूँककर भी पंचर!
टीआरपी की रेस में एनडीटीवी इंडिया का हाल वही पुराना ढाक के तीन पात वाला है। कभी प्रणय रॉय के दौर में सरकार की आलोचना करके सुर्ख़ियां बटोरने वाला ये चैनल, अदानी के हाथों में आने के बाद तो मानो ‘बुलेट ट्रेन’ बनने का सपना दिखा रहा था। सोचा गया था कि करोड़ों की झमाझम बारिश होगी, तो टीआरपी भी झरने की तरह बह निकलेगी।
पर हुआ क्या? बड़े-बड़े ‘तोपची’ दूसरे चैनलों से तोड़कर लाए गए, मोटी-मोटी तनख्वाहें थमाई गईं, पुराने चेहरे पैक कर दिए गए… लेकिन बॉक्स ऑफिस जैसा हाल — ओपनिंग वीकेंड फेल!।
बार्क की ताज़ा रिपोर्ट में एनडीटीवी इंडिया 12वें नंबर पर घिसट रहा है। यानी ‘टॉप 10’ में एंट्री भी नसीब नहीं! मोदी सरकार सत्ता में है, अदानी के पास पूरा तंत्र है, पैसा है, पावर है… लेकिन टीआरपी की देवी न जाने किस पहाड़ पर तपस्या में लीन हैं।
अदानी का चैनल अब भी ‘टीआरपी की लाइन’ में लास्ट बेंचर बना बैठा है। कृपा किस गली में रुकी है भाई?…
-मनीष दुबे




Subodh
September 5, 2025 at 9:39 am
अब तो NDTV बिकने के कगार पर पहुंच गया है, जल्द ही 400 करोड़ तक के शेयर बेच दिए जाएंगे, और बाकी पर एक बड़ा लोन लिया जाएगा