Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

न्यूज़ पोर्टल की महिला संपादक ने चलती ट्रेन से कूदकर दी जान

डिशा के भुवनेश्वर में एक महिला पत्रकार द्वारा चलती ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लेने का मामला सामने आया है. रेलवे पुलिस ने शहर के बापूजी नगर स्थित रेलवे ट्रैक से महिला का क्षत-विक्षत शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामला बुधवार का है.

मृतका की पहचान मधुस्मिता परिडा (28) के रूप में हुई है. वह एक डिजिटल न्यूज पोर्टल में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही थीं. महिला बापूजी नगर में एक किराए के मकान में रहती थी. बताया जा रहा है कि उसकी शादी को मात्र तीन महीने ही हुए थे.

सुसाइड से पहले मृतका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दावा किया है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ वैवाहिक संबंध है, और पति ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया है.

महिला ने क्या कहा?
महिला ने सुसाइड से पहले वीडियो में कहा है, “मेरे पति का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है. वह मेरे साथ रहने को तैयार नहीं है. इस मसले को सुलझाने का कई बार प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला. मैं मम्मी (मां) और सभी से माफी मांगती हूं. लेकिन अब मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकती.”

हालाकि, मृतका के पति श्रीधर जेना ने उनके बीच किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया है. मामले में जीआरपी और भुवनेश्वर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए फिलहाल महिला पत्रकार के पति को हिरासत में ले लिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन