Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

उत्तराखंड में पूर्व विधायक यशपाल पर महिला पत्रकार ने लगाया यौन शोषण का आरोप

पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व विधायक यशपाल बेनाम पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने एसएसपी देहरादून से मिलकर इस मामले की शिकायत की। पीड़िता ने शिकायत मे कहा है कि, वो एक मैग्जीन मे काम करती है और मैग्जीन के लिए विज्ञापन लेने हेतु यशपाल बेनाम से मिलने उनके कार्यालय पहुंची थी। वहां पर यशपाल बेनाम ने उसके साथ अश्लील हरकत की और इसके बाद यशपाल बेनाम लगातार उसे फोन पर परेशान कर रहे हैं।

पीड़िता का आरोप है कि, उसने इस मामले की शिकायत पौड़ी पुलिस से भी की मगर, यशपाल बेनाम की रसूख को देखते हुए पौड़ी पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से देहरादून आकर शिकायत करनी पड़ी। उधर, एसएसपी अजय रौतेला का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन