Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण ने दो रिपोर्टरों से लिया इस्तीफा

मेरठ से खबर है कि सरधना और खतौली में कार्यरत दो रिपोर्टरों से दैनिक जागरण प्रबंधन ने इस्तीफा ले लिया है. इनके नाम हैं योगेश आर्त्रे और अरशद आशू.

मेरठ जिले के सरधना कस्बे के दैनिक जागरण के इंचार्ज योगेश आर्त्रे से इस्तीफा लिए जाने के बाद मीडियाकर्मियों ने दैनिक जागरण प्रबंधन के रवैये पर क्षोभ जताया है. योगेश आर्त्रे दैनिक जागरण के समर्पित पत्रकार रहे हैं. वे कैंसर से लड़ने के बाद फिर से मीडिया के मैदान में आकर डट गए.

कैंसर को मात देकर मीडिया में सक्रिय पत्रकार योगेश आर्त्रे को प्रबंधन ने एक झटके में हटा दिया. बताया जाता है कि दैनिक जागरण मेरठ के संपादक, सिटी चीफ और मैनेजर की लाबी ने मिलकर कई निर्दोषों को बेवजह कत्ल कर दिया.

अरशद आशू खतौली में दैनिक जागरण का काम देखते थे. वे लंबे समय से दैनिक जागरण में सेवाएं दे रहे थे. उन्हें भी प्रबंधन ने कार्यमुक्त कर दिया है.

सरधना में योगेश आर्त्रे की जगह सचिन को दैनिक जागरण का प्रभारी बनाया गया है. सचिन को प्रभारी बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का क्रम शुरू हो गया है. इस बीच उनकी एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें वह पुलिस की टोपी लगाए हैं.

मीडिया जगत की खबरें सूचनाएं वाट्सअप नंबर 7678515849 पर सेंड कर भड़ास तक पहुंचा सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. खबरीलाल

    October 12, 2020 at 8:48 pm

    इसके साथ तो एक पुरानी कहावत चरितार्थ हो गयी धोबी घर का रहा ना घाट का, प्रभारी बनाए जाने के बाद इसका डिमोशन हो गया, बेचारे को संवाद सूत्र का तमगा मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन