Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दागी नेताओं से मिलते हैं सीएम योगी, देखें आपत्ति पत्र

लखनऊ | आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कल फतेहपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह से मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात पर आपत्ति की है.

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि फतेहपुर की एक न्यायालय ने विगत दिनों अभय प्रताप सिंह के स्वयं को बौद्ध दर्शा कर अवैध लाभ प्राप्त करने की बात सही पाते हुए उन्हें धारा 420 आईपीसी का अभियुक्त बताते हुए न्यायालय में तलब किया है.

इस आदेश के ठीक 2 दिन बाद मुख्यमंत्री द्वारा अपने सरकारी कार्यालय में उनसे मुलाकात कर अपनी मुलाकात को सार्वजनिक किया जाना निश्चित रूप से आपत्तिजनक है, जो मुख्यमंत्री द्वारा अपराध के संबंध में दिए गए वक्तव्य के पूर्ण विरोध में है. साथ ही यह इस मामले को लोकहित में लड़ रहे संजय सिंह के साथ आम नागरिकों के मन में भी गलत संदेश दे रहा है.

अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भविष्य की अपने सरकारी मुलाकातों के संबंध में विशेष सतर्कता रखे जाने का अनुरोध भी किया है.

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से सीएम कार्यालय की सरकारी मुलाकातों में विशेष सतर्कता रखें जाने के संबंध में भेजे गए पत्र की प्रति
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन