Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पूर्णिया में ‘युवा प्रयास’ नाम से वेब पोर्टल लॉन्च

पूर्णिया : भारत युवाओं का देश है और युवा शक्ति ही समाज में नया बदलाव ला सकती है। ‘युवा प्रयास’ वेब पोर्टल पूर्णिया के युवाओं के लिए एक सार्थक पहल है। इसके माध्यम से युवाओं को एक वैचारिक मंच और मजबूती मिलेगी। ये बातें पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० राजेश सिंह ने “युवा प्रयास” वेब पोर्टल के लांचिंग समारोह में कही। वे यहां बतौर मुख्य अतिथि अपना वक्तव्य दे रहे थे।

इस मौके पर पूर्णिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह ने कहा कि मौजूदा दौर में युवाओं को सही दिशा में काम करने की जरूरत है और मुझे उम्मीद है कि युवा प्रयास युवाओं को नई और सकारात्मक दिशा प्रदान करेगी। टीम ‘युवा प्रयास’ को बधाई।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ संजीव कुमार ने कहा कि मौजूदा दौर में युवाओं को सही दिशा की जरूरत है और मुझे उम्मीद है कि ‘युवा प्रयास’ इसमें अहम योगदान देगा। उन्होंने कहा कि ‘युवा प्रयास’ के माध्यम से युवाओं की समस्याओं के समाधान का पथ तैयार होगा। अपने भाषण के दौरान लेखक-पत्रकार गिरीन्द्र नाथ झा ने टीम ‘युवा प्रयास’ को बधाई दी और कहा कि मौजूदा दौर में फेक न्यूज का खतरा बढ़ गया है और ये मीडिया के लिए चुनौती है। मीडिया को अवाम की नजर बननी चाहिए और लोगों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने अपने भाषण में पंडित नेहरू और महात्मा गांधी से जुड़े प्रसंगों का भी जिक्र किया।

इस मौके पर समाज सेवी राणा प्रताप सिंह, शिक्षाविद् अमित सिन्हा, प्रोफेसर निरूपमा राय, साहित्यकार निशा प्रकाश ब्राईट कैरियर के वाइस प्रिंसिपल मनीष चन्द्र पाठक आदि ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं के साथ साथ लाइंस क्लब के सचिव आदित्य कुमार कर्ण, उद्योगपति श्याम गोयल, कला के क्षेत्र से अनिशा प्रीति, चित्रकार राजीव रंजन, समाज सेवी शशि रंजन, छात्र अजितेश सिंह, सौरभ शेखर को कुलपति ने स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया के तमाम क्षेत्रों से आए दिग्गज और भारी संख्या में युवा मौजूद रहें। धन्यवाद भाषण आतिश सनातनी ने किया जबकि मंच का संचालन सत्येन्द्र सिन्हा गोपी कर रहे थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन