Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ZEE BUSINESS को अलविदा कह एंकर प्रशान्त पाण्डेय ने इस चैनल से शुरु की नई पारी

ज़ी बिज़नेस के सीनियर एंकर प्रशान्त पाण्डेय ने संस्थान को अलविदा कह दिया है. प्रशान्त जी बिजनेस में साढ़े 3 वर्ष से ज्यादा समय तक जुड़े रहे.

वो जी मीडिया से साल 2019 में जुड़े थे. प्रशान्त ने अपनी नई पारी टाइम्स ग्रुप के बिजनेस चैनल ET NOW स्वदेश से शुरु की है. यहां वो ‘Deputy न्यूज एडिटर’ के पद पर जिम्मेदारी निभायेंगे.

प्रशान्त का ब्रॉडकास्ट मीडिया में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. जिसमें वो बड़े संस्थानों में अहम पदों पर रह चुके हैं. ईटीवी भारत, नेटवर्क 18, स्टार स्पोर्ट्स में काम कर चुके प्रशान्त की बॉलीवुड में काफी पकड़ है.

मीडिया की दुनिया में उन्हें सौम्य, सुलझा हुआ और एक्सपेरिमेंट करने वाला पत्रकार माना जाता है. मूलरूप से गोरखपुर(यूपी) के रहने वाले प्रशान्त ने साल 2008 में ईटीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो स्टार स्पोर्ट्स और न्यूज 18 से जुड़े.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन