Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जगदीश चंद्रा के हटते ही शुरू हो गया था ‘ज़ी हिंदुस्तान’ का पतन, उड़ीसा चैनल भी बंद!

4 साल पहले जगदीश चंद्रा के जी हिंदुस्तान छोड़ते ही शुरू हो गया था चैनल का पतन और अंततः डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने कर दी जी हिंदुस्तान को रीस्ट्रक्चर करने की घोषणा!

जी हिंदुस्तान को लॉन्च किए जाने के पहले साल ही जगदीश चंद्रा और मनोज जग्यासी की जोड़ी ने 44 करोड़ का रेवेन्यू इकट्ठा करके पहले साल में ही चैनल का break even कर दिया था लेकिन जगदीश चंद्र के चले जाने के बाद आने वाली टीम चैनल को नहीं संभाल पाई और रेवेन्यू लगातार गिरता चला गया।

Zee प्रबंधन ने इसके साथ-साथ अपने उड़ीसा चैनल को भी बंद कर दिया। Zee के शॉपिंग मॉल चैनल में से 130 में से 70 लोग हटा दिए गए हैं। कई राज्यों के रीजनल Zee चैनल के सभी ब्यूरो बंद कर दिए गए हैं।

अब ज़ी के किसी भी रीजनल चैनल में 65 से ज्यादा लोग नहीं होंगे। इसका अर्थ यह है कि हर चैनल से 50 से ज्यादा लोग हटेंगे। Zee प्रबंधन के इन फैसलों से देश के मीडिया मार्केट खासतौर पर नोएडा में हड़कंप मचा हुआ है और Zee से हटाया हर पत्रकार अब कहीं ना कहीं अपनी नई नौकरी ढूंढ रहा।

संबंधित खबरें और ज़ी मीडिया का पक्ष देखें-

आज से बंद हो जाएगा ‘जी हिंदुस्तान’ न्यूज चैनल, तीन सौ से ज्यादा लोग होंगे बेरोजगार!

ज़ी मीडिया की प्रेस रिलीज़ पढ़िए- ‘बंद नहीं, रीस्ट्रक्चर कर रहे हैं’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन