Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुप्रिया श्रीनेत ने पूछा- Zee में क्या हुआ है?

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पूछा है, ‘ज़ी में क्या हुआ है?’ इस पर Writer Manish नाम के एक यूजर ने लिखा कि, ‘कुछ नहीं, दिन रात मुस्लिमो को गाली देने वाला चैनल, के किसी एम्प्लाई के साथ moye moye हो गया है और उसे लगता है कि लोग उसका साथ देंगे, अगर देश में तानाशाह और भक्त टाइप लोगों की सरकार रहेगी तो पहला बिल औरतों पर ही फटेगा.’

ज़ी न्यूज की एक एंकर ने चैनल के उच्च अधिकारियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. कई दिन बीत जाने पर भी एंकर की FIR दर्ज नहीं की जा रही है. मामला भड़ास में भी लगातार छप रहा है. मामले में सैकड़ों हजारों लोग अपनी तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, हमनें कुछ कमेंट को कलेक्ट किया है.. आप नीचे पढ़ सकते हैं.

MeghaRam
Zee news को पहले तो नापसन्द करता था पर अब नफ़रत सी हो गयी है। ये जीनत सिद्दीक़ी जी हैं, इनसे मिसबिहेव किया गया और जब इन्होंने आवाज उठाई विरोध किया तो इन्हें टर्मिनेट कर दिया गया। इन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवाने का प्रयास किया था रसूखदारों के चलते ये भी न हो सका। क्या ये लड़की हैं इसलिए नहीं सुना जाएगा या मुस्लिम हैं इसलिए नहीं सुनवाई हो रही है या फिर Zee news वाले किसी ख़ास नेता के क़रीबी हैं इसलिए? अब मामला जो भी हो जाँच तो होनी ही चाहिए थी न.. क्यों नहीं हो रही है? क्यों केस नहीं दर्ज़ हो रहा है? क्या ऐसे ही बेटी बचाओ का नारा देंगें लोग? न मैं इन्हें जानता हूँ और न ही इनके चैनल को देखता था पर एक लड़का, एक ज़िम्मेदार नागरिक और एक सभ्य इंसान होने के नाते हर किसी की हक़ की, न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ हैं।

Anant Singh Rao
बेहद शर्मनाक , नीचता की पराकाष्ठा पार कर दी है यह एक एकलौती ZSiddiki जी की लड़ाई नहीं है, उन सभी महिलाओं के सम्मान की लड़ाई जो आयदिन ऐसे नीच रसूखदारों के आगे घुटने टेकने पर मजबूर हो गयी और अपनी लड़ाई नहीं लड़ पाई, लेकिन अब आगे आइए.

Dr Sheetal Yadav
एक पत्रकार के साथ ऐसा हो रहा है तो सोचो आमजन पर क्या बीतती होगी। Zsiddiqui बहुत ही सुलझी और मजबूत इंसान हैं, देश को आप जैसी ही लड़कियों की जरूरत है जिनमें सिस्टम से भिड़ने की क्षमता हो। हम सभी आपके साथ हैं ZSiddiki,आपको न्याय अवश्य मिलेगा

Rambir Singh
नामी पहलवानों को भी FIR के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ा था, क्योंकि आज के समय मे सत्ता और पैसो के दम पर किसी को भी डराया या धमकाया जा सकता है, तो आप कैसे सोच रहे हो इतनी आसानी से आपको इंसाफ मिल जाएगा पॉवरफुल लोगो के सामने

Anjani Tiwari
मेन स्ट्रीम मिडिया संस्थानों की यही सच्चाई है डीयू और आई आई एम सी से निकली महिला पत्रकारों के साथ ये अधेड़ मालिक यही करते हैं बहुत कम ही हैं जो इनके खिलाफ साहस दिखाती हैं बाकी युवा पत्रकार इन संस्थानों में बस बंधुआ मजदूर हैं। ZSiddiki की हिम्मत को सलाम हम सबके इनके साथ हैं।

Sachin Pandey
मैंने कल ही पोस्ट किया था की हर जगह लड़कियों का शोषण हो रहा है, फिर चाहे कॉलेज हो, मीडिया हाउस हो, बड़े कॉरपोरेट सेक्टर हो, नेता हो. ZSiddiki का केस देखा कोई भी पत्रकार उनके समर्थन में एक पोस्ट तक करने को तैयार नहीं है. ये भूल रहे है आज इनके साथ कल आपके साथ भी ये हो सकता है.

सूरज विश्वकर्मा
ZeeNews में समर्पण भाव से पत्रकारिता करने के बावजूद जिस तरह से ZSiddiki मैम के साथ दुर्व्यवहार अत्याचार किया गया। और उन्होंने उन्हीं के खिलाफ जो आवाज बुलंद की है वो और महिलाओं को जो संदेश दिया। वह काबिले तारीफ है और सभी को बिना सहानुभूति के मैम के साथ लड़ाई में साथ देना चाहिए।

Ashish Pal
आपके हैंडल पर आपके सारे पोस्ट पढ़े. पढ़कर ही मेरी रूह कांप गई, वाकई में कितना भयवाह हुआ होगा आपके साथ. लिखना तो में बहुत कुछ चाहता हूं, पर आपकी शिकायत पढ़के स्तब्ध हूं, कुछ समझ नहीं आ रहा है. प्रशासन से भी कुछ उम्मीद नहीं की जा सकती.

सौजन्य- एक्स

सम्बंधित खबर.. शनिवार से मैं ठीक से सोई नहीं, शर्म हो तो साथ दीजिए- ज़ी न्यूज़ की पीड़िता

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Zubair ansari

    February 16, 2024 at 5:12 pm

    Kamaal hai 70years me na to ye News studio aaj ke jese alushan ban paye aur na hi un par is tarha bekar ki debate ka hi tanta laga but pichhle 10years me baat yaha tak aa pahunchi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन