Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जी न्यूज का एक बड़ा विकेट गिरा, दैनिक भास्कर के इस संपादक का तबादला

दो खबरें हैं. पहली जी न्यूज से है. लंबे समय से जी न्यूज की रिपोर्टिंग टीम के मजबूत स्तंभ रहे मनीष शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है. वे स्पेशल करेस्पांडेंट के बतौर काम कर रहे थे. मनीष गृह मंत्रालय समेत एऩआईए, ईडी, सीबीआई सारी एजेंसीज कवर करते थे. वे जी न्यूज के साथ 2012 से जुड़े हुए थे.पूरे ग्यारह साल बाद वे संस्थान को अलविदा कह गए. बताया जा रहा है कि मनीष जो पद और सम्मान डिजर्व करते थे, संस्थान उन्हें वो नहीं दे रहा था. इस कारण दुखी मन से उन्होंने जी मीडिया को गुडबाय बोल दिया. सूत्रों के मुताबिक वे जल्द ही किसी बड़े संस्थान के साथ दिखाई पड़ेंगे.

उधर अलवर से खबर है कि दैनिक भास्कर के संपादक का ट्रांसफर कर दिया गया है. अलवर दैनिक भास्कर में लंबे समय से संपादक के पद पर कार्यरत राजेश रवि का पिछले सप्ताह दैनिक भास्कर जयपुर कार्यालय में ट्रांसफर हो गया है. राजेश रवि के अचानक हुए ट्रांसफर से चर्चाओं का बाजार गर्म है. उनकी जगह जयपुर से बाबूलाल शर्मा को भेजा गया है. राजेश रवि एक दशक से अलवर में कार्यरत थे. उन्होंने कार्यालय में अपनी एक टीम बना रखी थी. सूत्रों के मुताबिक अगर कोई राजेश रवि के शोषण का विरोध करता था तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता था. राजेश रवि के ट्रांसफर होने पर कार्यालय के कई लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग गमगीन हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन