Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ज़ेरोधा के को-फाउंडर नितिन कामथ को क्यों आया स्ट्रोक.. बताई ये बड़ी वजह

ज़ेरोधा के को-फाउंडर और सीईओ नितिन कामथ पहचान में नहीं आ रहे हैं. बताया जा रहा कि उन्हें दिमागी स्ट्रोक हुआ था जिसने उन्हें काफी प्रभावित किया है.

कामथ ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए संदेश में कहा कि उन्हें 6 सप्ताह पहले माइल्ड स्ट्रोक आया था. उन्होंने कहा कि, ‘उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में 6 माह का समय लग सकता है.’

कामथ लिखते हैं कि, ‘स्ट्रोक के कारण उनके लिखने-पढ़ने की झमता बहुत अधिक प्रभावित हुई है. स्ट्रोक के पीछे का कारण उन्होंने पिताजी के निधन को बताया है. उन्होंने लिखा है, खराब नींद, थकावट, डिहाइड्रेशन और ज्यादा काम करना.. उनके स्ट्रोक के लिए संभावित कारण हो सकते हैं.’

अपनी कंडीशन पर वे लिखते हैं, ‘मेरे चेहरे पर झुर्रियां पड़ गई हैं और मैं पढ़-लिख नहीं पा रहा हूं. थोड़ा सा झुक गया हूं, पूरी तरह से ठीक होने में 3 से 6 माह का समय लगेगा.’

नितिन कामथ उन लोगों में से हैं जो अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहते हैं. कई मर्तबा सोशल मीडिया पर शारीरिक व्यायाम और नियमित तौर पर खेल के प्रति अपनी रूचि दिखा चुके हैं. उनने अपनी पोस्ट में कहा कि अचानक एक झटके ने उन्हें तोड़कर रख दिया है. मुझे आश्चर्य हुआ कि एक व्यक्ति जो फिट है और अपना ख्याल रखता है, उसे भी ये हो सकता है.

बता दें कि ज़ेरोधा हिंदुस्तान का एक डिस्काउंट ब्रोकर है जो की बहुत कम चार्ज के साथ Demat और ट्रेडिंग अकाउंट ओपनिंग की सुविधा देता है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन