Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

आईआईएमसी में 10वें इमका अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा, देखें लिस्ट

नई दिल्ली में शनिवार रात आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के वार्षिक समारोह ‘14वें कनेक्शन्स मीट’ की शुरुआत हुई। इस अवसर पर 10वें इमका अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम घोषित किए गए, जिनमें विभिन्न मीडिया श्रेणियों के पत्रकारों और संचार पेशेवरों को सम्मानित किया गया।

जूरी अवॉर्ड श्रेणी में सौम्या पिल्लई को ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ चुना गया। लक्ष्मी देवी ऐरे (एग्रीकल्चर), सफीना वानी (प्रिंट रिपोर्टिंग), मेधा यादव (ब्रॉडकास्ट रिपोर्टिंग), मोहम्मद असद (प्रोड्यूसर) और सौरव कुमार बोरा (भारतीय भाषाओं में प्रिंट रिपोर्टिंग) को भी सम्मान मिला। भारतीय भाषाओं में ब्रॉडकास्ट रिपोर्टिंग के लिए अल्पेश अरविंद करकरे, डिजिटल वीडियो में इंडिपेंडेंट रिपोर्टर के रूप में तंजील आसिफ, एड पर्सन ऑफ द ईयर के लिए हसलीन कौर और पीआर पर्सन ऑफ द ईयर के लिए पंचानन मिश्रा को पुरस्कार प्रदान किया गया। जूरी स्पेशल मेंशन गरिमा सिंह, नंथा किशोर और गार्गी सतपथी को दिया गया। सभी विजेताओं को 10 हजार से 1.50 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कमिटी अवॉर्ड्स में चंदन राय और पत्रकार अभिनव पांडेय को ‘एलुमनी ऑफ द ईयर’ सम्मान मिला। लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलन वोहरा, लिपिका सूद, प्रदीप मल्लिक, संगीता ठाकुर और मिताली मोहंती घोष को दिया गया। पब्लिक सर्विस श्रेणी में सुरेश कुमार वशिष्ठ (आईएएस), वीरेंद्र मिश्रा (आईपीएस), कपिल शर्मा, कुमार अभिषेक, प्रेरणा प्रसाद और अंकिता साहू को सम्मानित किया गया। आनंद दत्ता और माधव शर्मा को ‘कनेक्टिंग एलुमनी’, महाराष्ट्र और बिहार को ‘कनेक्टिंग चैप्टर’ तथा ‘डीडी न्यूज समोसा पार्टी’ को ‘कनेक्टिंग ग्रुप’ अवॉर्ड मिला। रमेश मुनियप्पा, मनोज कुमार, प्रसाद सान्याल, अरविंद कुमार और एडजरिला डेलिडिया फनाई को ‘इमका पिलर’ सम्मान से नवाजा गया।

समारोह में आईआईएमसी से 50 वर्ष पूर्व पासआउट एमसी जोशी को गोल्डन जुबली और 25 वर्ष पूर्व के 74 एलुमनी को सिल्वर जुबली सम्मान दिया गया। इमका अध्यक्ष सुशील सिंह (आईएएस), महासचिव अतुल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कल्याण रंजन सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्मारिका का विमोचन किया।

कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व डीजी केजी सुरेश, अमरेंद्र खटुआ, अमिताभ वर्मा, राजेश मलिक, सुप्रिय प्रसाद, मीमांसा मलिक, अनुरंजन झा, आलोक कुमार समेत अनेक वरिष्ठ पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी और देश-विदेश से आए एलुमनी उपस्थित रहे। आगामी दो-तीन महीनों में देश और विदेश के विभिन्न शहरों में चैप्टर स्तर पर ‘कनेक्शन्स मीट’ आयोजित किए जाने की भी जानकारी दी गई।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन