Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मोदी सरकार ने पाक सेना के प्रवक्ता की ब्रीफिंग लाइव दिखाने पर 13 न्यूज चैनलों को नोटिस भेजा

एक बड़ी खबर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से आ रही है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता की प्रेस कांफ्रेंस को लाइव दिखाने से नाराज मोदी सरकार ने देश के 13 न्यूज चैनलों को नोटिस भेजा है. इन न्यूज चैनलों में कपिल सिब्बल वाला हालिया लांच चैनल तिरंगा टीवी भी है.

यही नोटिस न्यूज18इंडिया, एबीपी न्यूज, सूर्या समाचार, न्यूज नेशन, जी हिंदुस्तान, टोटल टीवी, एबीपी माझा, न्यूज18लोकमत, जय महाराष्ट्रा, न्यूज18गुजराती, न्यूज24, संदेश न्यूज को भी भेजे गए हैं.

सरकार ने पहले ही पुलवामा अटैक के कारण न्यूज चैनलों को सावधानी बरतने के संबंध में एडवाइजरी जारी की थी. ऐसा लॉ एंड आर्डर को मेनटेन रखने और हिंसक गतिविधियों को उकसावा न दिए जाने के मकसद से किया गया था. तिरंगा टीवी को भेजे नोटिस में कहा गया है कि पुलवामा टेरर अटैक के बाद पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर की प्रेस ब्रीफिंग को लगातार बीस मिनट 45 सेकेंड तक लाइव दिखाकर चैनल ने भारत सरकार द्वार जारी एडवाइजरी का उल्लंघन किया है. चैनल को सात दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है.

देखें नोटिस की प्रति…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन