Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आज का टेलीग्राफ : मोदी पहले, चांद बाद में!

संजय कुमार सिंह-

चंद्रयान के चांद पर पहुंचने की खबर आज सभी अखबारों में लीड है। पहले पन्ने पर प्रमुखता से है। अकेले द टेलीग्राफ ने लिखा है कि इसरो के यू ट्यूब चैनल पर चंद्रयान को चांद पर पहुंचने से पहले दिखाया और बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी देख रहे हैं। इसके बाद चंद्रयान उतरा और बैंगलोर के नियंत्रण कक्ष में तालियां बजने लगीं।

द टेलीग्राफ ने जो लिखा है उसका हिन्दी अनुवाद कुछ इस तरह होगा, इसरो के यू-ट्यूब फुटेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के अंतिम चरण को देखते हुए दिखाया गया है। आधिकारिक यात्रा पर दक्षिण अफ्रीका गये नरेन्द्र मोदी का चेहरा और एक एनिमेटेड लैंडर आखिरी मिनट में स्क्रीन पर दिखाई दिया। इसरो ने कमेनटेटर ने कहा, “हम माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को देख सकते हैं, जो हमें प्रोत्साहित करने के लिए यहां हैं, और वह दृश्यों को गंभीरता से देख रहे हैं।”

कुछ सेकंड बाद, बैंगलोर के नियंत्रण कक्ष में तालियाँ बजने लगीं। लाखों लोगों ने इसरो के यूट्यूब चैनल और टीवी स्क्रीन पर इस लैंडिंग को देखा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन