Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रूबिका लियाकत ने खतरे में डाली भाजपा प्रवक्ताओं की नौकरी!

न्यूज़ 18 की एंकर रूबिका लियाकत अपने एक वीडियो को लेकर फिर से घेरी जा रही हैं. इस बार रूबिका को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने आड़े हाथों लिया है.

बता दें कि बीते दिन रूबिका का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में रूबिका पत्रकारिता को डस्टबीन में डालकर मौजूदा प्रधानमंत्री का समर्थन करती देखी जा रही हैं.

नेहा सिंह राठौर ने रूबिका का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, “भाजपा के प्रवक्ताओं की नौकरी ख़तरे में है. गोदी मीडिया के पत्रकार भाजपा प्रवक्ताओं की नौकरी खाने वाले हैं.

अब स्टूडियो में सिर्फ़ विपक्ष के प्रवक्ता को बुलाया जाएगा. सरकार की तरफ़ से एंकर दलीलें देंगे. कितना दु:खद है ये सब! अगर पत्रकार ही प्रधानमंत्री का बचाव करेंगे तो सवाल कौन पूछेगा?

ये मैडम ताल ठोककर पत्रकारिता के नाम पर भाजपा के लिए काम कर रही हैं. कोई माई का लाल इनको देश के प्रधानमंत्री की चापलूसी करने से नहीं रोक सकता है.

क्या आपको लगता है कि ये आम जनता की तरफ़ से सरकार से सवाल पूछने का साहस रखती हैं? गोदी मीडिया ही देश का असली ग़द्दार है.”

Related News…

मोदी के लिए स्टूडियो में किसी दिन ‘लाइव मारपीट’ न कर ले ये महिला एंकर!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन