Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

योगी सरकार ने पत्रकार दीपक शर्मा और आजतक वालों को दे दी बड़ी राहत

आजतक न्यूज चैनल पर प्रसारित मुजफ्फरनगर दंगा स्टिंग आपरेशन की जांच के लिए बनी यूपी विधानसभा समिति को योगी सरकार ने भंग कर दिया है. इससे पत्रकार दीपक शर्मा, जिनके नेतृत्व में स्टिंग किया गया था और जिन्हें इसी स्टिंग के कारण आजतक से जाना पड़ा था, ने राहत की सांस ली है. साथ ही आजतक के मालिक अरुण पुरी समेत आधा दर्जन से ज्यादा आजतक के संपादकों-पत्रकारों को भी बार-बार लखनऊ जाने और दंडित होने की आशंका से आजादी मिल गई है.

ज्ञात हो कि इस समिति का गठन तत्कालीन अखिलेश सरकार के पारवफुल मंत्री आजम खान की जिद के चलते किया गया था और उनकी जिद के चलते ही आजतक वालों को बार-बार अपना बयान देने लखनऊ जाना पड़ता था. इस समिति ने लंबे समय तक सुनवाई की और सबकी बात का गौर से गुना. कहा जाता है कि समिति के गठन का मंशा आजतक वालों को सबक सिखाना था. आजम खान की जिद के कारण ही पत्रकार दीपक शर्मा को आजतक से बाहर जाना पड़ा था. मुलायम और अखिलेश के यहां भी इस समिति के कोप से मुक्ति के लिए आजतक वालों ने गुहार लगाई थी लेकिन आजम खान की जिद के चलते उनकी एक न चली.

अब योगी सरकार के आने के बाद आजतक और दीपक शर्मा पर कृपा दृष्टि हो गई और उन्हें दंड मिलने से मुक्ति मिल गई. मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक स्टिंग ऑपरेशन की सत्यता की जांच के लिए बनी विधानसभा की कमेटी को भंग करने का प्रस्ताव यूपी विधानसभा में पारित हो गया है. इसके बाद कमेटी अब आगे जांच नहीं कर सकेगी. सात सदस्यीय कमेटी के सभापति सपा नेता सतीश कुमार निगम थे, इसमें सपा के मोहम्मद इरफान और दिलनवाज खान भी शामिल थे. इस कमेटी के भंग किए जाने से सपा नेता आजम खान को झटका लगा है. दरअसल स्टिंग ऑपरेशन के जरिए आजम खान पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. इसी से चिढ़े आजम खान ने आजतक वालों को सबक सिखाने के लिए समिति का गठन करवाया.

पूरे मामले को समझने के लिए ये भी पढ़ें…

xxx

xxx

xxx

xxx

xxx

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. vivek kumar

    July 27, 2017 at 1:05 pm

    मुज़फ़्फ़रनगर दंगे में आज तक के स्टिंग आपरेशन पर सुरेश खन्ना ने कहा कि इस मामले में जांच समिति की रिपोर्ट में आगे कोई कार्यवाही ना की जाये.. सदन ने दी अनुमति.. आजतक को बड़ी राहत.. सदन ने पूर्ण बहुमत से किया पारित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन