Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ग्लोबल मार्केट के सबसे बड़े ‘मैनिपुलेटर’ ट्रंप के ट्रैप में फंसे रिटेल ट्रेडर और निवेशक!

नई दिल्ली। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति पद पर वापसी ने वैश्विक शेयर बाजारों में भूचाल ला दिया है। ट्रंप के सत्ता में लौटते ही बाजारों में घबराहट और भारी बिकवाली का माहौल बन गया।

ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही चीन पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी। इस घोषणा ने वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चितता और तनाव को बढ़ा दिया। नतीजतन, न सिर्फ अमेरिका और चीन के मार्केट्स में गिरावट आई, बल्कि एशियाई बाजार भी इसकी चपेट में आ गए। जापान का निक्केई जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी गिरा।

मार्केट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ट्रंप अब सिर्फ अमेरिका के नहीं बल्कि पूरी दुनिया के वित्तीय सिस्टम को प्रभावित करने की ताकत रखते हैं। उनका यह ताज़ा टैरिफ कदम न केवल पॉलिटिकल बल्कि मार्केटिंग स्ट्रैटेजी भी मानी जा रही है।


अजय तिवारी-

डोनाल्ड ट्रंप ग्लोबली शेयर बाज़ार में अभी का सबसे बड़ा Manipulator है, इसका तरीक़ा काफ़ी अपडेटेड और एडवांस है। मार्केट में बाखूबी पैनिक करने का काम किया है इसने और इसमें नासमझ सारे रिटेल ट्रेडर और निवेशक ट्रैप हो गये।

ट्रंप की इस चालाकी को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं आईं। एक्टर रणवीर शौरी ने ट्वीट किया— “It’s a fast world, but not as fast as @realDonaldTrump.”

इस ट्वीट को शेयर बाजार से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां ट्रंप की गति से पहले मार्केट्स समझ ही नहीं पाए कि कब गिरावट की लहर आ गई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन