Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिमांशु दीक्षित ने ‘आजतक’ में बतौर सीनियर प्रड्यूसर/एंकर शुरू की नई पारी

हाल ही में टाइम्स समूह से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु दीक्षित ने ‘आजतक’ चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत की है। यहां उन्होंने सीनियर प्रड्यूसर और एंकर के रूप में जिम्मेदारी संभाली है।

‘आजतक’ से जुड़ने से पहले हिमांशु दीक्षित ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में करीब चार वर्षों तक एंकर और प्रड्यूसर के तौर पर कार्यरत रहे। वह इस चैनल की लॉन्चिंग टीम का भी हिस्सा थे।

‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में हिमांशु ने दोपहर एक बजे की डिबेट शो की कमान संभाली थी और उत्तराखंड, हिमाचल जैसी प्राकृतिक आपदाओं समेत कई बड़े मुद्दों पर ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चैनल को कई एक्सक्लूसिव खबरें भी दीं।

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हिमांशु दीक्षित को मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल का व्यापक अनुभव है। उन्होंने इससे पहले न्यूज नेशन, एपीएन न्यूज, ओके इंडिया, भारत समाचार और केबीसी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित चैनलों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।

एंकरिंग और प्रोडक्शन के क्षेत्र में उनकी अलग पहचान रही है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन